Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: बेटी सोनाक्षी की शादी में दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो...

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: बेटी सोनाक्षी की शादी में दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा का घर 'रामायणा', वायरल हुआ वीडियो...

Update: 2024-06-22 10:08 GMT

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding

Sonakshi Sinha-Zaheer Wedding: मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़े हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सोनाक्षी के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है। पिछले दिनों अफवाहें थीं कि अभिनेत्री का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं है। ऐसे में वह शादी में शामिल नहीं होंगे। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था। इसके बाद अब उनका बंगला 'रामायण' भी दुल्हन की तरह सज चुका है।

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अब पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी एक्ट्रेस के घर 'रामायणा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सोनाक्षी का घर लाइटों से जगमगा उठा है। देखिए वीडियो...

बता दें कि सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पुष्टि की है कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था। हालांकि, दिग्गज अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी तनाव दूर हो गए हैं और वे ठीक हैं। उन्होंने कहा, 'शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे।' उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं। जो भी तनाव था, वो सब खत्म हो गया है। हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को वो नहीं मिल सकता, जो वो चाहती हैं। हम लोग 23 जून को बहुत मजे करेंगे।'

Full View

Tags:    

Similar News