सिंगर के मां की मौत: शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन, गाना गाकर की थी बच्चों की परवरिश
मुंबई 20 जनवरी 2022 I बॉलीवुड के लिए आज दिन इस साल के लिए सबसे खराब दिन रहा है। आज कई स्टार्स के घर में मातम का दिन है, जिनमें बॉलीवुड सिंगर शान (Shaan) और टीवी एक्टर शहीर शेख का नाम शामिल है। शहीर शेख ने जहां आज अपने पिता शाहनवाज शेख को खोया है, तो वहीं सिंगर की शान ने अपनी मां सोनाली मुखर्जी को। इन दुखों से अभी सितारे सदमे में ही थे कि इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अरुण वर्मा ने भी आज गुरुवार को इस दुनिया को हमेशा के अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो, अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे।
बड़े भाई शान @singer_shaan की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ
— Kailash Kher (@Kailashkher) January 20, 2022
इससे पहले साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में शान ने अपनी मां के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि, "मेरी मां (सोनाली मुखर्जी) शायद एकमात्र वजह हैं कि मैं अपने चांस ले सकता हूं, एक दिन की नौकरी नहीं ले सकता, और एक गायक के रूप में अपना करियर बना सकता हूं. उन्होंने मेरी बहन, सागरिका और मुझे, अकेले ही पाला. मेरा पिता का साल 1986 में निधन हो गया था. मैं तब सिर्फ 14 वर्ष का था. वो 1970 से 2000 तक फिल्मी गीतों के लिए एक कोरस गायिका हुआ करती थीं. उन्होंने आगे कहा था कि, "उन्होंने एक अकेली मां और कामकाजी महिला दोनों की भूमिकाओं को कैसे बैलेंस किया, ये एक चमत्कार है. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी. उन्होंने मुझे और सागरिका को वो करने के लिए प्रोत्साहित किया जो हम करना चाहते थे. उन्होंने कभी अपनी मर्जी हम पर नहीं थोपी. अनुजी (अनु मलिक, संगीतकार) को प्यार से याद है कि 2000 में, जब मैंने एक गायक के रूप में थोड़ा सा पैर जमाया था, मेरी मां ने उस समय के प्रमुख संगीतकारों से कहा था कि वो कोरस गाना बंद करना चाहती हैं, कहीं ऐसा न हो कि मैं शर्मिंदा हो जाऊं. उसी स्टूडियो में गाना था. मुझे शर्मिंदा करने की बात तो दूर, मुझे उनका बेटा होने पर हमेशा गर्व रहा है
बड़े भाई शान @singer_shaan की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ
— Kailash Kher (@Kailashkher) January 20, 2022
अब शान की मां के निधन की पुष्टि करते हुए सिंगर कैलाश खेर ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'बड़े भाई शान की मां का देहावसान हो गया. परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं. तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले. अब कैलाश खेर का यह ट्वीट सामने आने के बाद शान के चाहने वालों ने उनकी मां को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंगर को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की सलाह दी है. गौरतलब है कि सोनाली मुखर्जी खुद भी एक सिंगर थीं. कहते हैं कि उन्होंने गाने गाकर ही अपने बच्चों का लालन-पालन किया था. शान जब 13 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था. उनके बाद घर और बच्चों की सारी जिम्मेदारी सोनाली पर आ गई थी, जिसे सोनाली ने बखूबी उठाया. अब सोनाली मुखर्जी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है.