Bollywood Masala: प्यार , ब्रेकअप की खबरों के बाद अब सिद्धार्थ-कियारा का होगा कोर्ट में सामना, जानिए क्या है पूरा माजरा

Update: 2022-10-20 14:33 GMT

NPG DESK 

मुंबई I  बॉलीवुड के शेरशाह को दुल्हनियां कियारा आडवाणी मिल गई है। खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा से शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने अब अपने प्यारभरे रिश्ते को शादी कर नया नाम देने का फैसला लिया है। कुछ महीनों बाद दोनों लव बर्ड्स पति-पत्नी बनने वाले है। दोनों की शादी की खबर ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। लेकिन इस खबर पर अभी तक न स्टार ने कुछ भी नहीं कहा है।

बता दें कि, दोनों स्टार साल 2023 में अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं अब यह खबर आई है कि शादी से पहले दोनों पहले कोर्ट मैरिज करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों ? तो इसके पीछे का कारण बताते है। एक खबर के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा अपने रिश्ते के बारे में निश्चित हैं। दोनों अगले साल अप्रैल में शादी कर ख़ुशख़बरी दे सकते हैं। लेकिन बॉलीवुड से किसी को भी शादी में आमंत्रित नहीं किया जाएगा क्योंकि यह शादी दिल्ली में सिद्धार्थ के परिवार और रिश्तेदार के साथ होगी। कियारा और सिड पहले कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर वे रिसेप्शन के बाद कॉकटेल पार्टी रख सकते हैं।

सिद्धार्थ-कियारा के बीच ऐसे बढ़ा था प्यार:-  सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर दिल हार बैठे थे। साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया था और फिर कपल का रिश्ता बढ़ते ही चला गया। यह फिल्म अगस्त 2021 में आई थी और बेहद सफल रही थी। उसके बाद दोनों का रिश्ता गहरा होते गया है। शादी की खबर से कुछ समय पहले तक दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थी। जो अफवाह थी।

Tags:    

Similar News