शाहरुख के बर्थडे पर पठान फ़िल्म का दमदार टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन में दिखे बॉलीवुड के किंग खान...क्या आपने देखा है टीजर

Update: 2022-11-02 07:47 GMT

मुंबई I बॉलीवुड के किंग खान के बर्थडे पर फैंस के लिए इससे अच्छा रिटर्न गिफ्ट क्या हो सकता है जी हां शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर यशराज फिल्म्स ने उनकी आगामी फिल्म 'पठान' का धमाकेदार टीजर लॉन्च कर दिया है। क्या जानते हो तुम पठान के बारे में....?' बेशक, अब तक तो आप पठान के बारे में कुछ नहीं जानते होंगे, लेकि अब जान जाएंगे, क्योंकि शाहरुख खान ने पठान की झलक फैंस को दिखा दी है,फैंस की तो बल्ले-बल्ले हो गई है। इस टीजर में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की झलक देखने को मिली है। इस टीजर में ऐसे धमाकेदार एक्शन सीन्स हैं जिसे देख फैंस की ही नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की भी आंखें फटी रह गई हैं। उन्होंने पठान के टीजर पर प्रतिक्रिया देते दी। वहीं ट्विटर पर #Pathaan और #Shahrukhkhan जैसे हैशटैग भी ट्रेंड करने लगे हैं।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पठान का टीजर शेयर किया है। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा- अपनी कुर्सी की पेठी बांध लीजिए पठान का टीजर आ गया है। बिग स्क्रीन पर 25 जनवरी 2023 से पठान को सेलिब्रेट कर सकेंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है, क्शन...रोमांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर है। शाहरुख खान की पठान का टीजर पठान के टीजर में शाहरुख खान फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शाहरुख का खुंखार रूप देखकर फैंस दंग हो गए हैं। पठान के टीजर से इतना साफ है कि इस फिल्म में शाहरुख फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं, क्योंकि आपने शाहरुख के स्क्रीन पर कई अलग रूप देखे होंगे, लेकिन ऐसा खुंखार रूप कभी नहीं देखा होगा। इस टीजर को देखने के बाद तपाक से ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, WOWW अकल्पनीय है ये टीजर।

Tags:    

Similar News