Shah Rukh Khan Vaishno Devi : जवान के ट्रेलर लॉन्च से पहले शाहरुख खान ने किए वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए
Shah Rukh Khan Vaishno Devi: अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान वैष्णो देवी मंदिर के दरबार पहुंचे।
Shah Rukh Khan Vaishno Devi: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के चलते शाहरुख खान के फैंस भी खूब इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं, फैंस में भी जवान के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है। खबरे ऐसी आ रही हैं कि फिल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म जवान के ट्रेलर रिलीज के पहले एक बड़ा काम कर दिया है।
जवान के ट्रेलर और फिल्म रिलीज के पहले शाहरुख खान जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी के दर पर पहुंचे हैं। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान अपनी पूरी सिक्योरिटी के साथ वहां पहुंचे हुए नजर आए हैं। उन्होंने सिक्योरिटी कारणों के चलते अपना पूरा मुंह ढक कर रखा था। शाहरुख इससे पहले पठान की रिलीज के पहले भी जम्मू पहुंचे थे। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म की सफलता के लिए के वैष्णो देवी पहुंचे थे। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। इसी कारण यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख अपनी फिल्म के लिए ही माता के दर पर पहुंचे हैं।
जवान की 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे साउथ के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड पंडितों की माने तो यह फिल्म भी ओपनिंग डे पर बंपर ओपनिंग करने वाली है।