Seema Haider News: 'मर जाऊंगी, गाड़ी से कूद जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान...' मीडिया के सामने गिड़गिड़ाई सीमा हैदर? देखें वीडियो...

Seema Haider News: 'मर जाऊंगी, गाड़ी से कूद जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान...' मीडिया के सामने गिड़गिड़ाई सीमा हैदर? देखें वीडियो...

Update: 2025-04-28 15:21 GMT
Seema Haider News: मर जाऊंगी, गाड़ी से कूद जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान... मीडिया के सामने गिड़गिड़ाई सीमा हैदर? देखें वीडियो...

Seema Haider

  • whatsapp icon

Seema Haider News: नोएडा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय लोगों की मौत हो गई थी। पहलगाम हमले को लेकर देशभर में गुस्सा और आक्रोश है। भारत में जगह-जगह आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वही हमले के बाद भारत सरकार द्वारा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा भी रद्द कर दिया गया है। इस कारण सभी को वापस जाना पड़ रहा है, इस फैसले का असर पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं सीमा हैदर पर भी पड़ रहा है। इस बीच मीडिया से बातचीत में सीमा हैदर भावुक होते हुए अपील करते दिखाई दे रही है। बता दें कि, इस वीडियो में सीमा हैदर भावुक रूप में कहा कि, "मैं मर जाऊंगी, गाड़ी से कूद जाऊंगी, लेकिन पाकिस्तान वापस नहीं जाऊंगी। हिंदुस्तान मुझे अपना घर लगने लगा है। तो आइए आगे जानते है और सीमा हैदर ने क्या कहा...

दरअसल, यहां पर सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने आई थी और अब उन्होंने शादी भी कर ली है। पाकिस्तानी नागरिक होने की वजह से सवाल उठाए जा रहे है कि क्या ताजा आदेश के मुताबिक सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ेगा। हां ही में एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर एक मीडिया एंकर से बात करती नजर आ रही है। उनका कहना है कि वो मर जाएंगी पर Pakistan नहीं जाएंगी। सीमा कैमरा पर बोलती हुई नजर आ रही है कि अगर उन्हें भारत से वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वो चलती गाड़ी से कूद जाएंगी , मर जायेगी पर पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। सीमा हैदर ने आगे कहा कि उन्हें भारत के लोग पसंद है और यहां का खाना भी पसंद है पर पाकिस्तान में काफी दुर्गति का माहौल है। इस क्लिप के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। बहुत से यूजर्स का कहना है कि जब वो अवैध तरीके से भारत आई है और यहां रह रहीं है तो उन्हें बहुत पहले वापस भेजा जाना चाहिए था और कई यूजर्स का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है जो भी पाकिस्तानी नागरिक है उन्हें भारत से बाहर निकालना चाहिए। कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि वो अब भारत में शादी कर चुकी है और उनका एक बच्चा ऐसा भी है जिसका जन्म भारतीय धरती पर हुआ है तो उन्हें अब भारतीय नागरिकता दे देनी चाहिए। यहां देखिए वीडियो...

अब सीमा हैदर भारत से पाकिस्तान वापस जाती है या नहीं ये तो अभी साफ नहीं हो पाया है पर ये देखना दिलचस्प होगा कि सरकार का अगला कदम क्या होगा और कानूनी एजेंसियां इस आदेश का पालन कितनी सख्ती से कराती है। बता दें, कानूनी एजेंसियां और पुलिस बल साथ मिलकर भारत के अलग अलग राज्यों में अवैध रूप से भारत में रह गए लोगों की धरपकड़ कर रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर भेजा जा सके। भारत ने इस हमले के बाद पाकिस्तान पर एक के बाद एक कई कूटनीतिक प्रहार किए है। सिंधु जल संधि पर एक्शन लेने के साथ भारत ने जल्द से जल्द भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है और पाकिस्तानी वीजा कैंसिल कर दिए है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर भारत से निकल जाएं नहीं तो 3 साल की कैद और भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News