Satish Kaushik के आखिरी शब्द, सुनकर हिल जायेंगे आप,मैनेजर ने बताया मौत से पहले का सच, क्या चाहते थे एक्टर...

Update: 2023-03-12 07:13 GMT

Full View

Satish Kaushik \ मुंबई I एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। उनके जाने के गम से फैंस अभी तक नहीं उबर पाए हैं। सतीश कौशिक का निधन फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं था। सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से सबकी आंखें नम करके चले गए। सतीश मरना नहीं चाहते थे। उनकी मैनेजर ने उनके साथ अंतिम समय की यादें शेयर करते हुए बताया कि सतीश कौशिक के अंतिम शब्द क्या थे।

मौत से पहले सतीश कौशिक के आखिरी शब्द

सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि सतीश कौशिक की तबीयत अचानक कैसे बिगड़ी और अपने अंतिम समय में वे क्या चाहते थे। सतीश के मैनेजर संतोष राय से पूछा गया कि कार में क्या हुआ था? इसका जवाब देते हुए संतोष ने कहा- 'जैसे हमने कार चलाई और थोड़ा सा आगे बढ़े तो उनके सीने में दर्द बढ़ गया। उन्होंने कहा कि गाड़ी को जल्दी अस्पताल ले चलो।

सतीश के मैनेजर संतोष ने कहा कि सतीश कौशिक ने उनके कंधे पर अपना सिर रखा और कहा- 'संतोष मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो।' होली का दिन था जिस वजह से सड़कें खाली थीं। इसलिए गाड़ी 8-10 मिनट में अस्पताल पहुंच गई। लेकिन तब तक सतीश बेसुध हो गए थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ और बातें भी कही थीं। सतीश ने अपने मैनेजर से कहा था कि- 'मुझे अपनी बेटी वंशिका के लिए जीना है। मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा। शशि और वंशिका का खयाल रखना।'

बता दें कि सतीश कौशिक की पत्नी का नाम शशि कौशिक है,उनका एक बेटा था जिसका 2 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसके बाद 2011 में सेरोगेसी की मदद से फिर से पैरेंट्स बने। उनकी बेटी वंशिका है। जिसे वो प्यार करते थे और उसके लिए जीना चाहते थे। बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं।

सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी 5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता।

अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे।

Tags:    

Similar News