सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति फिर एक बार चढ़ेंगे घोड़ी!, शुरू हुआ शादी की तैयारी... जानिए किसके साथ लेगें सात फेरे

Update: 2022-04-18 14:47 GMT

मुंबई 18 अप्रैल 2022 I  फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित कपल था। हालांकि दोनों ने बीते साल 2 अक्टूबर को एक दूसरे के साथ तलाक लेने का ऐलान किया था. फिल्म स्टार की जोड़ी उनके फैंस को भी बेहद पसंद आती थी। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने शादी के 4 साल बाद जाकर एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। जबकि शादी से पहले दोनों लंबे वक्त तक सीरियस रिलेशनशिप में भी रहे थे। करीब 10 सालों के रिश्ते पर ब्रेक लगाते हुए ये कपल अलग हुआ था। तलाक के ऐलान के बाद दोनों स्टार्स अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गए। अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य को लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है।

दरअसल, खबर है कि, तलाक के ऐलान के महज 6 महीने बाद ही फिल्म स्टार नागा चैतन्य दूसरी शादी की तैयारी में है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार नागा चैतन्य ने दोबारा शादी करने जा रहे है। ये भी खबर है कि, इस बार को किसी एक्ट्रेस से नहीं बल्कि इंडस्ट्री से बाहर किसी से शादी करने की तैयारी में हैं। सामंथा रुथ प्रभु से रिश्ता टूटने के बाद नागा चैतन्य काफी टूटे हुए हैं। ऐसे में उनके परिवार नागा की शादी के लिए सोच रहे है। हालांकि इस बारे में परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से पहले नागा श्रुति हासन को डेट कर रहे थे. दोनों की लिंकअप की कई खबरें सामने आ रही थी. यह भी कहा जा रहा था कि चैतन्य गब्बर सिंह फेम महिला के साथ घर बसाने की योजना बना रहे थे. नागा चैत्नय और श्रुति पहली बार 2013 में मिले थे. उस वक्त एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य का दिल तोड़ा और इसके कुछ वक्त बाद नागा चैतन्य की जिंदगी में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हुई थी. बाद में दोनों का रोमांस शुरू हुआ और शादी हो गई.

Tags:    

Similar News