सलमान के बॉडीगार्ड शेरा सम्हाल रहे कैटरीना की शादी की सुरक्षा, पर सलमान को नहीं मिला है इनविटेशन... फोन ले जाने पर भी पाबंदी...

Update: 2021-12-08 12:02 GMT

नईदिल्ली 8 दिसम्बर 2021- कल से शुरू हुए विक्की कौशल की शादी के वेन्यू में सिक्युरिटी की कमान सलमान के पर्सनल बॉडी गॉर्ड शेरा सम्हाल रहें हैं। पर इस शादी में सलमान खान को इनविटेशन नही मिला है। हालांकि उनकी बहने अलवीरा व अर्पिता जरूर शादी में शामिल होंगी। यह शाही शादी राजस्थान के माधोपुर के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट किले( जो कि अब रिसॉर्ट बन चुका है) से की जा रही है। शादी की सीक्रेसी को बेहद तरजीह दी जा रही हैं। यहां तक कि शादी में शामिल गेस्ट से भी एक एग्रिमेंट साइन करवाया गया है कि वो शादी में फोन का इस्तेमाल नही करेंगे और न ही पिक्स लेंगे। यहां तक कि बाहरी दुनिया से भी इस दौरान सम्पर्क में नही रहेंगे। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट्स को एक सीक्रेट कोड दीया गया है। जिसको बता कर ही उन्हें शादी में एंट्री मिलेगी। एसा इसलिए कि शादी में फोटोग्राफ्स के अधिकार उन्होंने एक विदेशी मैग्जीन को दिए हैं। मैग्जीन से विक्की- कैट ने करोड़ो का डील किया हैं।

शादी वाले वेन्यू की सुरक्षा का जिम्मा सलमान खान के पर्सनल बाड़ी गॉर्ड शेरा की सिक्यूरिटी कम्पनी को दिया गया हैं। शेरा टाइगर नाम से सिक्युरिटी कम्पनी चलाते हैं। शादी में 120 मेहमान शामिल हो रहे हैं तो वही शेरा की कम्पनी के 100 बाउंसर्स सुरक्षा में लगे हैं। शादी घर के आस पास उड़ने वाले ड्रोन को भी मार गिराने की चेतावनी कम्पनी ने दी हैं।

शाही शादी में कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए 120 मेहमानों को ही बुलाया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन से बस इतने ही लोगो की परमिशन भी मिली हैं। कैटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान को शादी में इनवाइट नही किया गया हैं।

 रिपोर्ट्स की माने तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में उनके बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के अलावा कई वीआईपी मेहमान भी पहुंचने वाले हैं। ऐसे में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसी तरह कि कोई चूक ना हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी में किसी भी मेहमान को फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में शादी की तैयारियों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस लग्जरी होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं। कुछ टेंट को मुंबई से भी मंगवाया गया है।

कपल की वेडिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री से ज्यादा गेस्ट्स नहीं आ रहे हैं। जो सेलेब्स इस वेडिंग का हिस्सा हैं उनमें करण जौहर, फराह खान, नित्या मेहरा, यासमीन कराचीवाला, अमित ठाकुर डेनियल बेयुअर, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, सनी कौशल, सनी की गर्लफ्रेंड सारवरी वाघ, कबीर खान, मिनी माथुर और अंगिरा धार शामिल होंगे. इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रोहित शेट्टी, ऋतिक रोशन, अली अब्बास जफर समेत कुछ अन्य लोग भी शादी में शामिल हो सकते हैं. मगर इस बारे में अभी कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है. वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 8-10 टेंट्स का आयोजन भी किया गया है. एक रात के लिए इस टेंट्स के रेट 70 हजार से शुरू होते हैं।

कल से शुरू हुई शादी में वेडिंग वेन्यू में पहुँच रहे मेहमानों को अलग से वैलकम करने के साथ ही वेल्कम कार्ड भी दिए जा रहें हैं। वेडिंग वेन्यू पर जो कार्ड गेस्ट्स को दिया जा रहा है उसकी फोटो सामने आ गई है. कार्ड में लिखा है कि- आप सभी यहां आ गए. हमें विश्वास है कि आपने रन्थमबोर से जयपुर की रोड ट्रिप को एंजॉय किया होगा. सुंदर गांव के नजारों और सड़कों का लुत्फ उठाना होगा. कुछ पल बैठिए. आराम करिए और आने वाले एक्साइटिंग एडवेंचर के लिए तैयार हो जाइए. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि अपने मोबाइल फोन्स आप रूम में छोड़ कर आएं और कृपया कर के किसी भी समारोह में फोटोज ना लें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करें. हम आपसे मिलने के लिए बेकरार हैं.

Tags:    

Similar News