रिया चक्रवर्ती पर अब पड़ी सलमान खान की नजर, 1 हफ्ता साथ गुज़ारने के बदले.... दिया इतने लाख रुपये... जानें

Update: 2022-04-26 13:23 GMT

मुबंई 26 अप्रैल 2022 I  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस एक्टर की एक्टिंग के साथ-साथ उनके नेचर के भी दीवाने हैं। सलमान खान ने अपने करियर में बहुत-सी हिट फिल्में दी हैं। जिसके चलते वो लोगों के दिलों में बसते हैं। बता दें कि सलमान खान आए दिन सुर्खियों में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वो कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के चलते। लेकिन इस बार एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। खुलासे में पता चलता है कि सलमान खान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर पैसों की बारिश करने वाले हैं।

रिया को सलमान खान के एक काम को करने के लिए प्रतिदिन 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। अब ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर वो काम है क्या? जिसके लिए रिया एक्टर से 5 लाख रुपए प्रतिदिन चार्ज कर रही हैं। इसके साथ ही सुशांत के फैंस भी काफी ज्यादा भड़क चुके हैं। उनका कहना है कि रिया को इतना बड़ा ऑफर नहीं मिलना चाहिए। सलमान खान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अपने शो 'बिग बॉस 16' में लाने वाले हैं। जिसके लिए रिया को 5 लाख रुपए प्रतिदिन दिए जाएंगे। साथ ही ये भी खबर आ रही है कि रिया शो में दो हफ्ते तक रह सकती हैं। बताया जा रहा है कि रिया की एंट्री शो में 2 अक्तूबर को हो सकती है।

बता दें कि 14 जून, 2020 के दिन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। एक्टर के कमरे में उनकी बॉडी संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। जिसके बाद ये सवाल सबके मन में बना हुआ है कि आखिर सुशांत को हुआ क्या था। उन्होंने ऐसा किया क्यों? इसके साथ ही कई अन्य खुलासे भी हुए थे। साथ ही कई ऐसे लोगों का नाम भी सामने आया था। जिसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रिया का नाम सामने आने के बाद फैंस रिया को सुशांत के इस दुनिया को छोड़कर जाने के पीछे का कारण बता रहे हैं। लेकिन अभी तक इसके पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

Tags:    

Similar News