Salman Abhishek Video: ऐश्वर्या-अभिषेक के टूटते रिश्ते से क्या खुश हैं सलमान खान? जूनियर बच्चन को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल...

Update: 2023-12-22 14:32 GMT
Salman Abhishek Video: ऐश्वर्या-अभिषेक के टूटते रिश्ते से क्या खुश हैं सलमान खान? जूनियर बच्चन को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल...
  • whatsapp icon

Salman Abhishek Video: मुंबई। निर्माता आनंद पंडित के जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अभिषेक बच्चन को गले लगाते हुए देखा गया। इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर की गई एक वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान आनंद पंडित को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके बाद अमिताभ अंदर आते हैं और 'दबंग' स्टार अभिनेता के पास जाते हैं और हाथ मिलाकर उन्हें गले लगाते हैं। अमिताभ के बाद, अभिषेक ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला का स्वागत किया, बाद में सलमान के साथ गले मिले। दोनों को बातचीत करते हुए भी देखा गया। नीचें देखिए वीडियो...

बता दें कि सलमान और अभिषेक के ये तस्वीर बेहद दुर्लभ है, क्योंकि सलमान और ऐश्वर्या राय कभी एक रिश्ते में थे। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने 2007 में अभिषेक के साथ शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।

Tags:    

Similar News