Riya Singha News: कौन है ये मिस यूनिवर्स, रामलीला में बनेंगी मां सीता, साथ में ये स्टार भी आएंगे नजर...

Riya Singha News: कौन है ये मिस यूनिवर्स, रामलीला में बनेंगी मां सीता, साथ में ये स्टार भी आएंगे नजर...

Update: 2024-10-02 12:40 GMT
Riya Singha News: कौन है ये मिस यूनिवर्स, रामलीला में बनेंगी मां सीता, साथ में ये स्टार भी आएंगे नजर...
  • whatsapp icon

Miss Universe India Riya Singha in Ayodhya Ramlila: अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में हर साल की तरह इस वर्ष भी रामलीला बेहद भव्य होगी। अयोध्या में तीन से लेकर 12 अक्टूबर तक फिल्मी रामलीला का आयोजन होगा। इस बार की फिल्मी रामलीला में पिछले साल की अपेक्षा अधिक बॉलीवुड कलाकर अपने अभिनय का दम दिखायेंगे। इस बार की रामलीला की सबसे खास बात यह है कि मां सीता की भूमिका मिस यूनिवर्स इंडिया की ये खूबसूरत गर्ल निभायेंगी। यह पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया रामलीला में कोई किरदार निभायेंगी। तो आइए जानते है...

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या की राम लीला में इस बार कोई और नही बल्कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की रिया सिंघा मां सीता का किरदार निभाएंगी। बता दें कि रिया सिंघा इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने वाली हैं। 18 साल की रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद से हैं, और वह अब मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। रिया के इंस्टाग्राम बायो में उन्होंने खुद को एक एक्ट्रेस के रूप में पेश किया है। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता भी काफी प्रभावशाली है, जहां उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त करना कोई मामूली बात नहीं है।

बता दें कि, वहीं राम लीला में प्रभु राम की भूमिका में वेद सागर शामिल होंगे, जबकि भरत का किरदार राज मथुर निभाएंगे। सांसद मनोज तिवारी बालि और सांसद रवि किशन सुग्रीव का किरदार निभाएंगे। सुपरस्टार भाग्यश्री मां वेदवती का किरदार निभाएंगी और पद्मश्री मालिनी अवस्थी मां शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। राजा दशरथ का किरदार राजा मुराद निभाएंगे और राजा जनक का किरदार राकेश बेदी द्वारा निभाया जाएगा।

वेद सागर राम का मुख्य रोल निभाएंगे जबकि मनीष शर्मा रावण का किरदार अदा करेंगे। बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर का किरदार निभाएंगे और अंजली शुक्ला पार्वती और कौशल्या का और पायल कपूर शूपर्णखा का किरदार निभाएंगी। अयोध्या की यह भव्य रामलीला न केवल यहां के लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रही है। इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से रामनगरी अयोध्या की संस्कृति और धार्मिक धरोहर को भी बहुत उन्नति मिलेगी।

Full View

Tags:    

Similar News