Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना की टूटी पैर की हड्ड‍ियां, दर्द में तड़पती हुई दिखी एक्ट्रेस, देखिए फोटो-वीडियो...

Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना की टूटी पैर की हड्ड‍ियां, दर्द में तड़पती हुई दिखी एक्ट्रेस, देखिए फोटो-वीडियो...

Update: 2025-01-28 07:46 GMT
Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना की टूटी पैर की हड्ड‍ियां, दर्द में तड़पती हुई दिखी एक्ट्रेस, देखिए फोटो-वीडियो...
  • whatsapp icon

Rashmika Mandanna News: मुंबई। साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच रश्मिका मंदाना एक बड़ी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। जी हां... एक्ट्रेस को लेकर एक हैरान और चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा ही कि एक्ट्रेस का चलना फिरना मुश्किल हो रखा है, क्योंकि उनके पैर की तीन हड्डियां टूट चुकी हैं और वह व्हीलचेयर पर बैठ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर से लेकर जाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए तैयार होने के कुछ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं और ये भी बताया कि उन्हें कितनी गहरी चोट लगी है। उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे की फोटो भी शेयर की है। आइए जानते है एक्ट्रेस के साथ ये हादसा कैसे हुआ...

Full View

दरअसल, पहली वीडियो क्लिप में रश्मिका को व्हीलचेयर पर बैठकर 'छावा' ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है। इसके बाद वीडियो में उनके को-एक्टर विक्की कौशल को उनकी मदद करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि वो लंगड़ाते हुए स्टेज की ओर जा रही थीं। अगली क्लिप में रश्मिका की दोस्त उनके पैर पर बंधे प्लास्टर पर कुछ लिखती हुई दिखाई दे रही है। अगली तस्वीरों में उसकी मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे दिखाया गया है, जिसमें तीन फ्रैक्चर दिखाई दे रहे हैं। रश्मिका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी लड़कियों ने इसे बहुत प्यारा बना दिया है, लेकिन अंदर 3 फ्रैक्चर हैं और मसल टियर है। PS: इतना प्यारा नहीं है। 2 हफ्ते से मैंने अपना पैर नीचे नहीं रखा है, मुझे वास्तव में अपने दो पैरों पर खड़े होने की याद आती है। प्लीज अपना ख्याल रखें। और जब लोग आपसे ऐसा कहते हैं तो इसे हल्के में न लें..!! मैं आप सभी के प्यार और शक्ति को बहुत प्यार से संभाल कर रख रही हूं। आप सभी को सबसे बड़ा Hug। यहां देखिए वीडियो-फोटो..

कैसे हुआ था हादसा:- रश्मिका को 12 जनवरी को जिम में वर्कआउट करते समय पैर में चोट लग गई थी। इसके बावजूद वो अपना काम कर रही हैं। 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद वो 'छावा' में नजर आएंगी। इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। ये 14 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। महारानी येसुबाई मराठा शासक की पत्नी थीं और उन्हें मराठा साम्राज्य की छत्रपति महारानी कहा जाता था। ये किरदार रश्मिका निभाएंगी।

Tags:    

Similar News