Ranveer Singh video: रणवीर सिंह के छलके आंसू, पत्नी दीपिका पादुकोण को बताया 'लक्ष्मी'.... साली साहिबा की छूट गई हंसी....
मुंबई I रणवीर सिंह को फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। अब शो बीती रात को टेलिकास्ट हुआ। सभी स्टार्स ने शो से जुड़े कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। वहीं रणवीर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते हुए का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि करण, बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए रणवीर का नाम लेते हैं। इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और फिर अपनी विनिंग स्पीच बोलते हैं। वह इस दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं और रोने लगते हैं।
शनिवार को रणवीर ने इंस्टाग्राम पर इवेंट से एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, 'पीओवी (प्वॉइंट ऑफ व्यू) आप एक सपना जी रहे हैं।' वह अपनी फिल्म '83' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने के बाद अपना भाषण देते हुए दिखाई देते हैं। थोड़ा भावुक होते हुए, रणवीर कहते हैं, 'मेरे जीवन में जो कुछ भी होता है वह मेरी कल्पना से परे है। कई बार तो मुझे विश्वास भी नहीं होता कि मैं यहां हूं, यह कर रहा हूं, आप सबके सामने खड़ा हूं। मैं हर रोज इस बात पर यकीन नहीं कर पाता कि मैं एक्टर बन गया हूं। यह एक चमत्कार है। देखिए वीडियो...
रणवीर कहते हैं कि सबसे बड़ा धन्यवाद मैं अपनी ऑडियंस का करना चाहूंगा। शुक्रिया मेरी जर्नी का हिस्सा बनने के लिये. मैं आज जो कुछ भी हूं अपने पेरेंट्स की वजह हूं। अपनी दीदी की वजह से हूं. वो मेरे लिये भगवान हैं, मैं जो कुछ भी करता हूं अपने भगवान के लिये करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है. यही मेरी सक्सेस का सीक्रेट है। इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले आते हैं। एक्टर कहते हैं कि रणवीर सिंह Powered By दीपिका पादुकोण सच में कपल के बीच इतना खास कनेक्शन देख कर फैंस का दिल गदगद हो गया।