Ranbir Kapoor News: "रामायण" के प्री-प्रोडक्शन के लिए जनवरी में लाॅस एंजिलिस जाएंगे रणबीर, सफलता को दोहराने में झोंकेंगे खुद को...

Update: 2023-12-13 11:58 GMT
Ranbir Kapoor News: "रामायण" के प्री-प्रोडक्शन के लिए जनवरी में लाॅस एंजिलिस जाएंगे रणबीर, सफलता को दोहराने में झोंकेंगे खुद को...
  • whatsapp icon

Ranbir Kapoor News: मुंबई। एनिमल के रूप में रणबीर कपूर को अपने करियर की सबसे बड़ी हिट मिल गई है। अब अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म "रामायण" के साथ वे अपनी सफलता को दोहराने की कोशिश में हैं। इसके लिए रणबीर अगले साल की शुरुआत में लाॅस एंजिलिस जाएंगे। जहां वे ख्यात कंपनी DNEG के वीएफएक्स कार्यालय में टेक्निकल रिहर्सल में शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से प्री-विज़ुअलाइज़ेशन पर फोकस किया जाएगा।

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और केजीएफ फेम यश जैसे कलाकारों से सजी फिल्म "रामायण" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म निर्माता ने फिल्म निर्माण तकनीक को एक कदम और आगे बढ़ने के लिए ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी, डीएनईजी को इस फिल्म के दृश्यांकन की जिम्मेदारी दी है। रणबीर कपूर जनवरी 2024 में लाॅस एंजिलिस जाएंगे और प्री-विज़ुअलाइज़ेशन प्रकिया में भाग लेंगे।

आपको बता दें कि रामायण एक ट्रायोलाॅजी होगी। इसका पहला भाग राम और सीता पर केंद्रित होगा साथ ही इसमें हनुमान जी का परिचय दिया जाएगा। दूसरे भाग में यश द्वारा निभाया गया रावण का किरदार केंद्र में होगा जबकि तीसरे भाग में अच्छाई और बुराई के बीच की जंग दिखाई जाएगी।


Tags:    

Similar News