Ranbir-Alia News: आलिया नहाने के बाद फर्श पर छोड़ देती हैं गीला टाॅवेल, उठाते हैं रणबीर, एक्टर बोले...

Update: 2023-11-24 12:04 GMT

Ranbir-Alia News: मुंबई। तो क्या आलिया अव्यवस्थित रहने की आदी है? रणबीर के हालिया इंटरव्यू से तो यही पता चलता है। रणबीर ने बताया कि जब आलिया नहा कर निकलती हैं तो उनका टाॅवेल फ्लोर पर ही रह जाता है। वे खुद रोज़ उनका टाॅवेल उठाते हैं और बास्केट में डालते हैं। रणबीर ने कहा कि इस मामले में दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अपोज़िट हैं। उन्हें चीज़ों को उनके सही स्थान पर रखने की आदत है जबकि आलिया के साथ ऐसा नहीं है।

रणबीर कहते हैं कि यह उनकी आज की आदत नहीं हैं। वे शुरू से ही चीजों को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के आदी हैं। आलिया जस्ट अपोज़िट है। उन्होंने ये भी कहा कि इंसान एक कठिन प्राणी है और शादी को सफल बनाना तो और भी कठिन है।

रणबीर कहते हैं कि लेकिन यही तो शादी को सफल बनाने का मंत्र भी है। शादी पर काम करते रहना होता है। आपको पार्टनर को समझना होगा,उस व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रखनी होगी भले ही उसकी कुछ आदतें आप जैसी नहीं होंगी। ये हर इंसान के साथ है। हर किसी को अपने से डिफरेंट नेचर वाले पार्टनर के साथ रहना सीखना होता है और साथ रहते-रहते शादी यह सिखा भी देती है। और इसी लर्निंग से शादी सफल भी होती है।

बता दें कि रणबीर अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी को स्टार रश्मिका मंदाना हैं। वही उनके पिता का रोल अनिल कपूर ने प्ले किया है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

Full View

Tags:    

Similar News