'छतरीवाली' बनीं रकुलप्रीत सिंह, हाथ में कॉन्डम का पैकेट लेकर शेयर किया फर्स्ट लुक..... देखें PHOTO
मुंबई 13 नवंबर 2021 I बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के लीड रोल वाली फिल्म 'छतरीवाली' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। रकुलप्रीत सिंह की यह फिल्म तभी से चर्चा में है जबसे इसकी घोषणा हुई है। फिल्म में रकुलप्रीत एक कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का डायरेक्शन तेजस प्रभा विजय देवसकर कर रहे हैं। रकुल ने भी फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए रकुलप्रीत ने लिखा, 'बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है। अपनी छतरी तैयार रखिए। पेश है छतरीवाली का फर्स्ट लुक।' फिल्म में रकुलप्रीत एक छोटे शहर की बेरोजगार लड़की की भूमिका में नजर आएंगी जिसे नौकरी की सख्त जरूरत है। अंत में उसे कॉन्डम टेस्टर की नौकरी मिलती है जिसे उसे सबसे छिपाना पड़ता है।
विषय को लेकर चर्चा में फिल्म...............
एक अन्य तस्वीर में रकुल ट्रेडिशनल लुक में हैं और उन्होंने पीले रंग का सलवार सूट पहना है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए रकुल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- 'बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है... अपनी छतरी तैयार रखिए। छतरीवाली का पहला लुक प्रस्तुत है।फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर हैं। इसकी शूटिंग लखनऊ में हो रही है। फिल्म में कॉमेडी के साथ एक मैसेज भी दिया गया है। रकुल के अलावा इसमें सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश तैलंग और प्राची साह पांड्या सहित अन्य हैं। रकुल की अन्य फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान खुराना के साथ वह 'डॉक्टर जी' में दिखेंगी। यह फिल्म 17 जून 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रकुल के पास अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मे डे' है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में भी वह नजर आएंगी।