Priyanshu Singh, Puneet Singh: मुझे शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, इस फेमस एक्ट्रेस ने लगाई एक्टर पर गभीर आरोप, दर्ज कराई FIR...

मुझे शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, इस फेमस एक्ट्रेस ने लगाई एक्टर पर गभीर आरोप, दर्ज कराई FIR...

Update: 2023-09-01 12:14 GMT

Priyanshu Singh, Puneet Singh

Priyanshu Singh, Puneet Singh : मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने अपने को-स्टार और करीबी दोस्त पुनीत सिंह पर बलात्कार और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। प्रियांशु का कहना है कि पुनीत ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनका शोषण किया। इसके खिलाफ अब उन्होंने आवाज उठाई है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला...


दरअसल, एक्ट्रेस प्रियांशु का सोशल मीडिया के माध्यम से पुनीत की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में प्रियांशु को पुनीत का व्यवहार काफी सौम्य लगा। पुनीत भी फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहता था। आरोप है कि इसके लिए पुनीत ने प्रियांशु के सम्पर्कों का इस्तेमाल किया। प्रियांशु ने आगे बताया कि पुनीत ने हमेशा उनसे शादी का वादा किया। थोड़े समय बाद पुनीत का प्रियांशु के घर आना-जाना शुरू हो गया। पुनीत ने खुद को प्रियांशु के घर के आस-पास ही शिफ्ट कर लिया। आरोप है कि एक दिन जब प्रियांशु घर में अकेली थी, तब पुनीत वहाँ शराब के नशे में आया। पुनीत ने प्रियांशु से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन प्रियांशु ने रोते हुए उसकी करतूत बताई। जब प्रियांशु ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही, तब पुनीत गिड़गिड़ा कर माफ़ी माँगने लगा। पुनीत ने उस रात की घटना के लिए माफ़ी माँगी और भविष्य में शादी करने का भरोसा दिया। माफ़ी माँगने के बावजूद एक दिन फिर पुनीत ने प्रियांशु के बाल पकड़े और उनसे अप्राकृतिक सेक्स किया।


बता दें कि, प्रियांशु ने आगे बताया कि कोई भी लड़की अपने रिश्तों के ऐसे बुरे अनुभव साझा नहीं करना चाहती पर उन्होंने ऐसा न्याय की उम्मीद के साथ किया है। प्रियांशु ने पुनीत के खिलाफ 1 अगस्त 2023 को FIR भी करवाई है। उन्होंने भविष्य में पुनीत से शादी न करने का एलान करते हुए उसे जल्द से जल्द सजा सजा होने की उम्मीद जताई।

Full View

Tags:    

Similar News