Priyanka Chopra Deepfake: रश्मिका-आलिया के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं डीपफेक का शिकार, जमकर वायरल हुआ वीडियो...

Update: 2023-12-07 08:47 GMT
Priyanka Chopra Deepfake: रश्मिका-आलिया के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं डीपफेक का शिकार, जमकर वायरल हुआ वीडियो...
  • whatsapp icon

Priyanka Chopra Deepfake: मुंबई। बॉलीवुड के एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो की शिकार हो गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल एक्ट्रेस प्रियंका का वायरल हो रह वीडियो क्लिप में वह ब्रैंड का प्रचार करते और इन्वेस्टमेंट आइडिया पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दे कि  और एक्ट्रेस की तरह, प्रियंका का चेहरा वीडियो में बदला नहीं गया है। बल्कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक्ट्रेस ने असल में जो कहा था, उसकी जगह, उनके मुंह से कुछ और ही बुलवाया जा रहा है और ये सब हुआ है AI की मदद से। मूल वीडियो से उसकी आवाज और लाइन्स को नकली ब्रांड प्रमोशन के साथ बदल दिया गया था। उक्त फर्जी क्लिप में प्रियंका अपनी सालाना कमाई का खुलासा करने के साथ-साथ एक ब्रांड का प्रचार करती नजर आ रही हैं।


क्या कह रही इस डीपफेक वीडियो में?

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं- 'हैलो मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक मॉडल, एक्टर और सिंगर हूं। मैंने 2023 में 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं। कई फिल्मों और गाने के अलावा इन इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। मैं इस प्रोजेक्ट की एडवाइज अपनी दोस्त रुचि भल्ला को भी देना चाहूंगी। आप हर हफ्ते 3 लाख कमा सकते हैं। इसके आपको टेलीग्राम चैनल फॉलो और सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं है।'

Tags:    

Similar News