प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा?... सुनकर भड़के BF अर्जुन कपूर, बोले-पर्सनल लाइफ से खेलने की हिम्मत मत करना

Update: 2022-11-30 12:24 GMT

मुंबई: मलाइका अरोड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबर को लेकर अर्जुन कपूर भड़क उठे है। सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खंडन करते हुए बोले ये सबसे निचला स्तर है जहां तक कोई गिर सकता है और आप ये सब कैजुअली कर रहे हैं। इस तरह की कचरा खबरें चलाना बेहद अनैतिक और असंवेदनशील है। कुछ लोग इस तरह की खबरें लगातार चला रहे हैं और बच जा रहे हैं क्योंकि हम हर बार इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये इन खबरों को खूब सर्कुलेट करते हैं और इसे सच बताते हैं। ये ठीक नहीं है। हमारी पर्सनल जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।

दरअसल, हाल ही में ये खबर आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द माता-पिता बन सकते हैं। वारयल रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि अक्टूबर में जब अर्जुन और मलाइका लंदन गए थे, तब मलाइका ने अपने करीबियों के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। यह खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमकर फैली। हर तरफ सिर्फ मलाइका और अर्जुन के ही चर्चा होने लगे। ऐसे में अपने और मलाइका को लेकर उड़ रही इस अफवाह पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है और बताया कि आखिर सच क्या है।

अभिनेता ने पोस्ट में लिखा है, 'इससे नीचे और नहीं गिर सकती आप और आपने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि आप कैसुअल हो। यह इंसेंसिटिव होने के साथ अनएथिकल कूड़ा समाचार है। यह रिपोर्टर लगातार इस प्रकार की खबरें लिखकर बच निकलती है और लगातार छपने के कारण इन खबरों को सच मान लिया जाता है। यह ठीक नहीं है। हमारी व्यक्तिगत भावनाओं के साथ खेलना बंद करों।' इस मलाइका अरोड़ा के दोस्तों और उनके फैंस में इस खबर को लेकर काफी उत्साह था। मलाइका अरोड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है।''

एक्टर ने पोस्ट से इतना तो साफ कर दिया है कि मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। अर्जुन ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की बेकार की खबरें ना फैलाएं।


वहीँ मलाइका अरोड़ा की बात करें तो  इस बीच अपने आगामी शो को लेकर बिजी है। वह मूव इन विथ मलाइका नामक शो को भी प्रमोट कर रही है जो कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द रिलीज होगा। वहीं वह आयुष्मान खुराना की फिल्म में डांस नंबर भी करती नजर आएंगी।

Tags:    

Similar News