Pregnant Man: 36 साल तक प्रेग्नेंट रहा ये आदमी! फूला पेट देख समझता रहा ट्यूमर, मगर निकल गए जुड़वा बच्चे...

Update: 2023-06-24 09:11 GMT

Pregnant Man: नागपुर I दुनिया में हर दिन कई बार मेडिकल से जुड़े ऐसे रहस्यमयी और चौंकाने वाले मामले देखे गए हैं। जिनपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल साबित हुआ है। कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि सुलझाने में बड़े से बड़े डॉक्टरों का भी दिमाग घूम जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई आदमी प्रेग्नेंट हो गया है? इस तरह की घटनाएं सुनने या जानने के बाद यकीन नहीं होता है। ऐसी घटनाओं का जवाब विज्ञान के पास भी नहीं होता है। अब इन दिनों एक हैरतअंगेज मामला आज से लगभग 24 साल पहले भारत के नागपुर से सामने आया था, जहां एक 36 साल का व्यक्ति प्रेग्नेंट हो गया था। उसका पेट इतना ज्यादा फूल गया था कि लोग शख्स को 'प्रेग्नेंट आदमी' कहकर बुलाने लगे थे।

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले संजू भगत के साथ यह घटना हुई है। इसके बारे में जानकर डाॅक्टर भी हैरत में पड़ गए। भगत का बचपन बहुत सामान्य बीता, लेकिन भगत का पेट दूसरे बच्चों से अधिक फूला हुआ था। उन्होंने या उनके परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है, लेकिन धीरे-धीरे पेट अधिक फूल गया। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। संजू भगत का पेट इतना अधिक फूला गया कि लोग प्रेग्नेंट आदमी कहकर बुलाने लगे। भगत को अपना फूला पेट देखकर अजीबोगरीब लगता था, लेकिन साल 1999 तक पेट की सूजन इतनी बढ़ गई कि सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद संजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सोचा कि मरीज को ट्यूमर की समस्या है, लेकिन जब ऑपरेशन करने के लिए पेट खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर डॉक्टर हैरत में पड़ गए। ऐसा इसलिए, क्योंकि पेट में ट्यूमर की जगह कुछ और ही था। इसके बारे में जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब डॉक्टरों ने पेट में हाथ डाला, तो कई हड्डियां मिलीं। डॉक्टरों को पहले एक पैर मिला, फिर दूसरा पैर, बाल, हाथ, जबड़े और शरीर के कई भाग मिले। डॉक्टर यह घटना देखकर हैरान रह गए। डॉक्टरों ने इस घटना को वैनिशिंग ट्विन सिंड्रोम बताया है। इसका मतलब यह है कि जुड़वा बच्चे गर्भावस्था के समय मर गए होंगे, लेकिन खत्म नहीं हुए होंगे। यह घटना बेहद दुर्लभ है और धरती पर 50 लाख लोगों में से एक के साथ ऐसा होता है। 

Full View

Similar News