Porn star Riya Barde: बांग्लादेशी पोर्न स्टार भारत में पकड़ाई, रह रही थी फर्जी दस्तावेज बनाकर, बन्ना शेख से बनी रिया बर्डे...

Porn star Riya Barde: बांग्लादेशी पोर्न स्टार भारत पकड़ाई, रह रही थी फर्जी दस्तावेज बनाकर, बन्ना शेख से बनी रिया बर्डे...

Update: 2024-09-28 13:02 GMT

Porn star Riya Barde

Porn star Riya Barde: मुंबई। बांग्लादेशी अडल्ट फिल्म स्टार रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। रिया अरविंद बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप है। उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में रिया बर्डे के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले अल्हासनगर के हिला लाइन पुलिस स्टेशन पर उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों की जानकारी मिली थी। उसके बाद रिया बर्डे की जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और पासपोर्ट में उनके जन्म स्थान के बारे में अलग-अलग जानकारी लिखी हुई थी। वह एक दस्तावेज में नॉर्थ परगना, दूसरे दस्तावेज में हुगली, तो तीसरे में महाराष्ट्र में पैदा हुई थीं। यह जानकारी काफी चौकाने वाली थी। रिया बर्डे पर आरोप लगा है कि उन्होंने भारत में रहने के लिए फर्जी एजुकेशन सर्टिफिकेट और पासपोर्ट बनवाए हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कई बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। ऐसे आठ लोगों को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया है।

रिया बर्डे कौन हैं

रिया बर्डे के पिता का नाम अरविंद बर्डे है। वो पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रिया अरविंद बर्डे के रूप में पहचानी जाने वाली बांग्लादेशी पोर्न स्टार को आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है । रिया बर्डे अपनी मां अंजलि बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, भाई रविन्द्र/रियाज शेख और बहन रितु/मोनी शेख के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी। पुलिस अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उसकी मां ने कथित तौर पर अमरावती के अरविंद बर्डे से शादी की थी ताकि वे देश में ही रह सकें। हालांकि, रिया के मां-बाप कतर में रहते हैं।

Full View

Tags:    

Similar News