पूनम पांडे ने रो-रोकर बताई प्रॉब्लम… बोलीं- इसलिए नहीं कर पा... जानिए

Update: 2022-05-12 14:10 GMT

मुंबई 12 मई 2022 I  लॉकअप में इनमेट्स के झगड़े और बवाल जारी हैं। जैसे-जैसे फिनाले का वक्त आ रहा है दोस्त भी दुश्मन बनते जा रहे हैं। शो में मुनव्वर और पूनम पांडे के बीच अच्छी दोस्ती रही है। हालांकि रीसेंट एपीसोड के दौरान मुनव्वर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पायल रोहगती के बाद पूनम पांडे को टास्क से हटाने का प्लान बनाते हैं। उनका कहना है कि पूनम टास्क शिद्दत से नहीं करतीं। पूनम इसकी वजह बताती हैं कि उनको पीरियड्स की वजह से कुछ हेल्थ इशूज हैं। बाद में मुनव्वर प्रिंस नरूला को बताते हैं कि पूनम पीरियड्स के बारे में झूठ बोल रही हैं।

पूनम ने प्रिंस से कहा- मुझे एक महीने तक पीरियड्स नहीं हुए थे और इसकी वजह से मुझे हेल्थ इश्यूज हो गए हैं. वहीं, पूनम को जब उन्हीं के दोस्तों ने टिकट टू फिनाले टास्क से बाहर किया तो वो बहुत इमोशनल नजर आईं. पूनम ने रोते हुए मुनव्वर से कहा- मुनव्वर मैं तुम्हें अब तक कई टास्क जिताती आई हूं. मेरी बॉडी के कुछ इश्यूज हैं, जिसे मैं कैमरा पर नहीं बता सकती हूं. मुझे कई बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़े हैं, उसके बाद भी मैं यहां आई और अब तक गेम खेल रही हूं. बैक टू बैक हॉस्पिटल में जाकर फिर भी खेल रही हूं. बाद में मुनव्वर पूनम की पीरियड्स प्रॉब्लम को लेकर प्रिंस नरूला के साथ चर्चा करते हुए नजर आए. मुनव्वर ने प्रिंस से कहा कि पूनम झूठ बोल रही हैं, क्योंकि एक हफ्ते पहले पूनम ने उनसे कहा था कि एक टास्क के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने टास्क में अपना बेस्ट दिया. 

Tags:    

Similar News