PM Modi Birthday: पीएम मोदी को इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई, खान, अक्षय कुमार, कंगना से लेकर बच्चन तक का नाम शामिल...

Update: 2022-09-17 08:12 GMT

मुंबई I  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज यानी 17 सितंबर, 2022 को मोदी अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हर कोई उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए उन्हें बधाई संदेश भेज रहा हैं। आपको बता दें कि जहां पूरी दुनिया मोदी की स्टाइल और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करती है। वहीं फिल्मी सितारे भी उनकी स्टाइल पर फिदा हैं। जब भी किसी स्टार को मोदी से मिलने का मौका मिला उनसे उनके साथ सेल्फी और फोटो क्लिक कराने का सुनहरा अवसर हाथ से जानें नहीं दिया। आज हम आपको बाॅलीवुड स्टार्स संग पीएम मोदी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कंगना से लेकर शाहरुख खान तक शामिल हैं।

अक्षय कुमार:- अभिनेता अक्षय कुमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आपकी दृष्टि, गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता... और ऐसी ही कुछ अन्य चीजें मुझे बहुत प्रेरणा देती हैं। आपको जन्मदिन की बधाई। आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले वर्ष के गौरवशाली होने की कामना करता हूं।'

कंगना रणौत:- अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पीएम को बधाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'शानदार पीएम को जन्मदिन मुबारक।' साथ ही लिखा है, 'बचपन में रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स बनने तक आपकी यात्रा अविश्वसनीय रही है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं,लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं। आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, इसलिए मैं आपको अवतार कहती हूं... आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए।'

अमिताभ बच्चन:- महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात टूरिज्म के एड्स में नज़र आते हैं। वो गुजरात टूरिज्म को प्रमोट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। बता दें पहली बार गुजरात टूरिज्म के लिए ही बिग बी की मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी। 

विवेक ओबेरॉय:- एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी मोदी जी के साथ फोटो क्लिक कराई, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वो पीएम के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सलमान खान:- सलमान खान अक्सर नरेंद्र मोदी संग मुलाकात करते रहते हैं। सुपरस्टार पीएम के नेचर को काफी पसंद करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। 

अनुपम खेर:- एक्टर अनुपम खेर पीएम मोदी को उनकी बातों को काफी सपोर्ट करते हुए नज़र आते हैं। कई दफा दोनों एक-दूसरे से मुलाकात भी कर चुके हैं। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर पीएम मोदी की योजनाओं की तारीफ करते नजर आ जाते हैं। 

अनुष्का-विराट:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

सनी देओल:- अभिनेता सनी देओल ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी स्वास्थ्य रहें और उनके आने वाले वर्ष शानदार हों, यही कामना है।

अनिल कपूर:- अभिनेता अनिल कपूर ने ट्विटर पर पीएम मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही लिखा है, 'उस शख्स को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जो भारत को दुनिया के नक्शे पर इतनी ऊंचाई पर ले गए हैं, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी... अच्छे दिनों के अग्रदूत, हमारे गौरवशाली राष्ट्र के नेता। आप दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।'

अभिषेक बच्चन:- अभिनेता अभिषेक बच्चन ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।'

सोनम कपूर:- महात्मा गांधी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से बॉलीवुड के कई सितारों ने मुलाकात थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों का प्रसार करना था। इस दौरान सोनम कपूर ने उनके साथ सेल्फी क्लिक कराई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। बता दें कि इसी कार्यक्रम में सोनम के साथ बाॅलीवुड सुपरस्टार शाह रूख खान, आमिर खान, कंगना रणौत, जैकलीन फर्नांडिज, एकता कपूर सहित मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News