Park Soo Ryun सीढ़ियों से गिरकर खूबसूरत ऐक्ट्रेस की मौत, मां डोनेट करेगी बेटी का दिल...
Park Soo Ryun डेस्क। सीढ़ियों से गिरकर कोरियन एक्ट्रेस पार्क सू रयून की 29 साल की उम्र में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक्ट्रेस सीढ़ियों से घर जा रही थी। इस दौरान सीढ़ियों से गिर गई। एक्ट्रेस को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अभिनेत्री को नहीं बचाया जा सका। कोरियन एक्ट्रेस Park Soo Ryun के इस तरह से अचानक निधन से उनके अपने और चाहने वाले सदमे में हैं।
11 जून को पार्क घर जाते हुए सीढ़ियों से गिर गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन इसमें नाकाम होने के बाद एक्ट्रेस को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। एक्ट्रेस को एक दिन बाद ही जेजू आइलैंड में परफॉरमेंस देनी थी। पार्क सू रयून के यूं जाने से कोरियन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस भी गमगीन हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि एक्ट्रेस को बचाने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन सीढ़ियों से गिरने के बाद एक्ट्रेस कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की फैमिली उनके अंग दान करने का फैसला किया है। पार्क सू रयून की मां का कहना है कि, उसका दिल अभी भी धड़क रहा है। इसलिए हम ये सोच कर ही जी लेंगे कि उसका दिल किसी और के पास धड़क रहा है।
बता दें, साल 2018 में एक्ट्रेस पार्क सू रयून ने Il Tenore से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें फाइन्डिंग मिस्टर डेस्टनी, द डेज वी लव्ड, सिद्धार्थ संग अन्य म्यूजिकल में देखा गया। कोरियन शो 'स्नोड्रॉप' में उन्होंने काम किया था. इसी शो ने उन्हें पहचान दिलवाई।