Oscar 2023: ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा, ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन में चलाया हुस्न का जादू...

Update: 2023-03-13 12:57 GMT

जैकलिन फर्नांडीस

Full View

Oscar 2023 \ मुंबई I फिल्मी दुनिया का सबसे अवॉर्ड ऑस्कर 2023 शुरू हो गई हैं। इस अवॉर्ड शो का इंतजार केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सभी देशों को भी रहेती है। इस बार भारत से तीन फिल्मों को ऑस्कर की रेस में शामिल किया गया है। इस बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म भी ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है, लेकिन यह कोई भारतीय फिल्म नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्म है। जैकलीन इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने अमेरिका पहुंच गई हैं, जहां से उनकी तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है।


दरअसल, जैकलीन ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो ब्लैक गाउन में काफी हॉट पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें ऑस्कर आफ्टर पार्टी की हैं। तस्वीरों में जैकलीन ने डीपनेक गाउन पहना है. जो काफी ज्यादा ट्रांसपेरेंट है। इस लुक में जैकलीन काफी ज्यादा गॉर्जियस लग रही हैं। जैकलीन का ये गाउन ऊपर से टाइट फिटिंग और नीचे से काफी घेरदार है। जो काफी स्टाइलिश भी लग रहा है। जैकलीन ने अपना ये लुक खुले बालों ,ग्लोसी मेकअप और डायमंड ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। देखिए फोटो \ वीडियो...

बता दें कि जैकलीन की फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' ऑस्कर में नॉमिनेट हुई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन आखिरी बार फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं।

Tags:    

Similar News