तलाक की खबरों के बीच फिर एक बार, प्रियंका चोपड़ा को हटाना पड़ा पति का नाम... एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति का सरनेम हटाया

Update: 2021-12-22 13:00 GMT

मुंबई 22 दिसंबर 2021 I  अपनी खूबसूरती, अदाकारी और फैशन के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने पित जोनस सरनेम हटाए जाने के बारे में खुलकर बार की है. पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपने पित जोनस सरनेम हटा दिया था, जिसको लेकर ये अंदाज़ा लगाया था कि दोनों के दरमियान कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं.अब इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि, ''मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो. मैं ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया. ये सोशल मीडिया है 

निक की पत्नी कहलाने पर गुस्सा हुईं थीं प्रियंका :-   हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए ते जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। प्रियंका ने यह भी पूछा था कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था, मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।

जानिए प्रियंका ने क्यों हटाया जोनस सरनेम :-   प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले के पीछे की वजह निक जोनस से उनका मतभेद बिल्कुल नहीं है. TOI के मुताबिक प्रियंका से जब उनके सरनेम को हटाने के लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो. ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया. ये सोशल मीडिया है तो चिल रहें आप सभी.'

जानें कैसे शुरू हुआ सरनेम हटाने का विवाद :-   दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर अपने नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती हैं. लेकिन अचानक उन्होंने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया था. प्रियंका के इस कदम से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. इसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी कि प्रियंका और निक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. अब एक्ट्रेस ने अपने इस कदम को लेकर चुप्पी तोड़ी.

हटा लिया पति का सरनेम :-   सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम प्रियंका चोपड़ा से बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें भी आई थीं। लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया था।

Tags:    

Similar News