नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा से भिड़ा दी ऐक्ट्रेस की लग्जरी कार...भड़के लोगों ने पकड़ा ड्राइवर का कॉलर

Update: 2021-12-23 07:30 GMT

मुंबई 23 दिसम्बर 2021.  मंगलवार को नोरा फतेही की लग्जरी कार मुंबई की एक ऑटो रिक्शा से जा भिड़ी. बस फिर क्या था....भीड़ इक्ठ्ठा हो गई और जमकर हंगामा बरपा. हालांकि जैसे तैसे कुछ समय बाद जुर्माना देकर इस मुसीबत से पीछा छुड़ाया गया लेकिन अब ये खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई है. अब अगर आप नोरा फतेही के फैंस हैं और उनकी सेहत को लेकर टेंशन में आ गए हैं तो आपको बता दें कि जिस वक्त ये एक्सीडेंट हुआ उस वक्त नोरा फतेही कार में मौजूद नहीं थीं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही के ड्राइवर ने एक ऑटो को जोर से टक्कर मार दी, जिसे देखने के बाद बीच सड़क पर लोगों ने गाड़ी को घेर ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया। इस दौरान नोरा ने ऑटो चालक को 1000 रुपए दिए, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया। अच्छी बात ये है कि दोनों चालक बिल्कुल सुरक्षित हैं लेकिन वाहन निश्चित रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। नोरा की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार (21 दिसंबर) की शाम 7 बजे का है। 

बताते चलें कि, नोरा इन इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'डांस मेरी रानी' (Dance Meri Rani) को लेकर सुर्खियो में हैं। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) संग एक्ट्रेस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस के 'जलपरी' लुक को काफी सराहा गया है।


Tags:    

Similar News