Nora Fatehi: वर्ल्ड कप मैच के दौरान नोरा फतेही का जबरदस्त डांस, अपना गाना सुन स्टेडियम में उछल गईं एक्ट्रेस...

Update: 2022-12-01 07:24 GMT

मुंबई I  बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। वो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो अपने गाने को सुनने के बाद उत्साहित दिख रही हैं।

नोरा ने सोशल मीडिया पर दिल को छू जानेवाला पोस्ट भी किया है जिसमें FIFA World Cup 2022 में जेनिफर लोपेज और शकीरा के साथ हिस्सा बनने को लेकर और अपने परफॉर्मेंस पर उन्होंने खुशियां जताई हैं। नोरा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें फीफा के मैदान में जैसे ही फीफा एंथम (जिसमें नोरा भी नजर आई हैं) बजने लगता है, उसे सुनकर वह खुशी से उछल पड़ती हैं। नोरा अपने ही सॉन्ग पर स्टेडियम के अंदर झूमती-गाती नजर आती हैं। इस सॉन्ग को लेकर गर्व और खुशी उनके चेहरे पर साफ छलकती दिख रही है। वह चीखती हुई कहती हैं- ये मेरी आवाज है और खुशी के मारे अपने ही हाथों से अपना मुंह बंद कर लेती हैं। देखिए वीडियो... 

Tags:    

Similar News