निया शर्मा करेगी शादी!...लड़के वालो के सामने एक्ट्रेस ने रखी ऐसी शर्त... जानिए क्या है मामला
मुंबई 6 मार्च 2022 I टीवी पर अपने बोल्ड अवतार से सबको दीवाना बनाने वाली निया शर्मा फिर एक बार चर्चाओं का विषय बन चुकी हैं. क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की बात को लेकर एक राज खोला है, जिसे सुनकर सब हैरान हैं. निया शर्मा ने बताया है कि वह कब शादी करने वाली हैं. हाल ही में निया ने अपने फैंस के सवालों का जवाब इंस्टाग्राम आस्क मी एनीथिंग में दिया था. इस गेम को खेलते हुए निया शर्मा ने फैंस के जवाब पर यह बताया कि वह कब शादी करने जा रही हैं और वो भी किन शर्तों पर. हमेशा आउट ऑफ द बॉक्स रहने वाली निया शर्मा शादी के मामले में बड़ी सिंपल हैं. क्यों? आपके इस सवाल का जवाब भी दे देते हैं. दरअसल जब निया के सामने उनसे यह सवाल किया कि आप शादी कब करने जा रही है तो एक्ट्रेस ने सीधे शब्दों में कह दिया- जब मुझसे कोई शादी के लिए मेरा हाथ मांगेगा, सिंपल. जी हां निया शर्मा के सवाल का जवाब मिलने के बाद लाखों नौजवान खुशी से खिल उठे. जहां पहले लोग सोचा करते थे कि निया शर्मा की अटेंशन पाने के लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन निया के इस सवाल के जवाब के बाद कई लोगों के दिमाग की उलझन सुलझ चुकी है.
निया ने इस सेशन में अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. जब एक फैन ने उनसे पूछा कि - जब आप काफी उदास होती हैं और बुरा महसूस कर रही होती हैं तो क्या करती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए निया शर्मा ने कहा - मैं रोती हूं, और जो भी अंदर है उसे बाहर निकाल देती हूं. इससे मैं फिर से नॉर्मल लाइफ जीने लगती हूं. यह बात तो सभी जानते हैं कि निया शर्मा फिटनेस के मामले में कितनी स्ट्रिक्ट हैं. ऐसे में उनके फैंस ने जब फिटनेस पर सवाल किया और उनसे उनका वजन ना बढ़ने की वजह पूछी तो एक्ट्रेस ने कहा कि - वह शाम 8:00 बजे के बाद मुंह पर टेप लगा लेती हैं. ओवरऑल निया शर्मा का ये सेशन मजेदार रहा और फैंस भी उनके जवाबों के दीवाने हो गए.