Mukul Dev Death: नहीं रहे मशहूर एक्टर मुकुल देव, जय हो, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया था काम...

Mukul Dev Death: नहीं रहे मशहूर एक्टर मुकुल देव, जय हो, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया था काम...

Update: 2025-05-24 06:41 GMT
Mukul Dev Death: नहीं रहे मशहूर एक्टर मुकुल देव, जय हो, सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार, जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया था काम...
  • whatsapp icon

Mukul Dev Death: मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकुल देव का केवल 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर है। एक्टर मुकुल देव ने सन ऑफ सरदार, आर राजकुमार और जय हो, जैसी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। वह अपनी दमदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के रोल निभाने के लिए जाने जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘एंथ द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।

मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास के एक गांव से जुड़ी थीं। उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे।

मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था। फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी।

Tags:    

Similar News