Mrs India 2023: छत्तीसगढ़ की चेतना बनी मिसेज इंडिया, मलाइका अरोड़ा ने पहनाया ताज, प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों को छोड़ा पीछे...

Update: 2023-07-21 08:50 GMT

Mrs India 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 29 वर्षीय चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। चेतना जोशी जांजगीर चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी है। चेतना ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में हुए मिसेज इंडिया-2023 में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागी शामिल हुए थे। इन सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया का खिताब चेतना जोशी ने अपने नाम किया।


13 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो में मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के चौथे सीजन का आगाज हुआ था। 19 जुलाई (बुधवार) को ग्रैंड फिनाले में चेतना जोशी तिवारी ने ये सम्मान अपने नाम किया।


इस प्रतियोगिता में फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने जज के तौर पर हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने चेतना की तारीफ भी की। वहीं इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब दिशा शेट्टी, दूसरा स्थान सोहीन रोहना, तीसरा स्थान नितिका सत्या और चौथा स्थान रुही मरजारा ने हासिल किया।


जानिए कौन है चेतना जोशी तिवारी

चेतना जोशी इंदौर शहर की रहने वाली है और एक बिजनेसमैन के साथ योग शिक्षक भी है। साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी है। चेतना एमटीवी के रोडीज शो में भी नजर आ चुकी है। आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस कोर्स की फैकल्टी भी हैं। वे रेनिसा यूनिवर्सिटी में योग स्कूल की एचओडी भी है।


छत्तीसगढ़ की बहू

दो साल पहले ही जांजगीर चांपा के निलेश तिवारी पिता राजेश तिवारी से चेतना की शादी हुई थी। चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।


बता दें कि 'मिसेज इंडिया इंक' का आयोजन मोहिनी शर्मा ने किया है, जिन्हें 2016 में मिसेज इंडिया वर्ल्ड चुना गया था। मोहिनी ने मीडिया में दिए बयान में बताया कि शादीशुदा महिलाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए इस तरह का मंच दिया जाना चाहिए।



Full View


Full View


 



Tags:    

Similar News