दुबई में नहीं अब भारत में होगी मॉनी रॉय की शादी, परिवार-दोस्तों के बीच रचाएंगी ब्याह... जानें पूरा मामला

Update: 2021-12-17 04:30 GMT

नईदिल्ली 17 दिसंबर 2021 I  मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार बैंकर और दुबई में बिजनसमैन हैं. दोनों अब भारत में शादी करेंगे. वो बैंगलुरु के जैन परिवार से संबंध रखते हैं. वहीं, मौनी रॉय पश्चिम बंगाल के कूच बेहर जिले की रहने वालीटेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मौनी रॉय की शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही है. पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि वो दुबई में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. लेकिन, अब मौनी रॉय ने अपनी शादी की प्लानिंग में कई बदलाव किए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मौनी रॉय ने अपनी शादी की जगह बदल दी है. मौनी रॉयअब दुबई की जगह भारत में शादी करेंगी. आपको बता दें कि मौनी रॉय इन दिनों अपने दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी बिता रही हैं. मौनी रॉय अपने परिवार और दोस्तों के बीच ही अब शादी करना चाहती हैं. मौनी रॉय और सूरज नंबियार अगले साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में शादी करेंगे. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'मौनी सूरज से बहुत प्यार करती हैं और दोनों जल्द ही शादी करेंगे. कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी पोस्टपोंड कर दिया.

मौनी रॉय जनवरी के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। एक सूत्र ने बताया कि मौनी और सूरज ने भारत में शादी की योजना बनाई है। सूत्र ने बताया कि मौनी और सूरज नांबियार काफी समय से प्यार में वह दोनों पहले ही शादी कर लेते लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया लेकिन अब जब कोरोना का कहर कम हुआ तब दोनों ने दुबई में शादी की योजना बनायी लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना के नये स्वरूप के आने से कई तरह के प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं इस लिए शादी को अब भारत में ही किए जाने की संभावना है। अभिनेत्री पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर कूचबिहार की रहने वाली है। उसका प्रेमी सूरज दुबई में एक बैंकर और व्यवसायी है। वह बेंगलुरु के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी को आखिरी बार Zee5 की फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था। फिल्म सितंबर 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, मौनी को अपनी फिल्म, ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर को दिल्ली में रिलीज किया गया।

Tags:    

Similar News