Mouni Roy Photos : रिवीलिंग गाउन पहन चमचमाईं मौनी रॉय, बोल्ड फिगर और कातिलाना लुक ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा...

Update: 2023-09-16 14:45 GMT

Mouni Roy Photos : मुंबई। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड तक अपने हॉट फिगर और कातिलाना लुक से सुर्खिया बटोरने वाली मौनी रॉय फिर एक बार चर्चा में हैं। फैंस आज उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। मौनी भी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देतीं। अब फिर से एक्ट्रेस ने अपनी हॉट अदाओं का जादू फैंस पर चला दिया है। नए लुक में मौनी ने नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है।

दरअसल, मौनी ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना नया लुक शेयर किया है। यहां एक्ट्रेस रोज गोल्ड शेड का शिमर हॉल्टर नेक रिवीलिंग गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। मौनी ने इस आउटफिट को बहुत एलिगेंसी के साथ कैरी करते हुए अपना कर्वी फिगर दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को सटल ग्लिटरी बेस, न्यूड लिप्स और डार्क स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया है। इस लुक के साथ मौनी ने अपने बालों को ओपन रखकर ही सिंपल हेयर स्टाइल बनाया है। यहां देखिए मौनी रॉय का हॉट तस्वीरें...

मौनी रॉय हमेशा की तरह इस लुक में भी बेहद खूबसूरत, एलिगेंट, अट्रैक्टिव और हॉट दिख रही हैं। फैंस उनकी तारीफें करते ही नहीं थक रहे हैं। खासतौर पर एक्ट्रेस का कर्वी फिगर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। कुछ ही देर में उन फोटोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं, जो लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News