Mouni Roy का न्यू फोटोशूट देख बढ़ जायेगी दिल की धड़कनें, हो जाएंगे बेकाबू, यकीन नहीं डाले यहां नजर

Mouni Roy Ka New Photoshoot

Update: 2022-12-27 06:27 GMT

मुंबई I  Mouni Roy Ka New Photoshoot:; टीवी नागिन मौनी रॉय अब बड़े पर्दे पर अपना जादू चला रही है।आज उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। मौनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्ती मेहनत की है। मौनी ने साबित किया है कि वह किसी भी तरह के किरदार में खुद को ढाल सकती हैं। यही कारण है कि मौनी को लगातार कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। अपने वर्क प्रोजेक्ट्स के अलावा मौनी लुक्स के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं।

मौनी जबरदस्त लुक, देख फैंस हुए बेकाबू

मौनी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनके इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक देखने को मिलती है। अब एक बार फिर मौनी का अपने लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में है। उन्होंने ऑफ व्हाइट पर्ल वाली डीपनेक शॉर्ट ड्रेस पहना है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की हाई हील्स पहनी हुई है। इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक मस्त पोज दिए हैं।

मौनी ने अपने इस लुक को न्यूड गोल्डन शिमरी मेकअप और स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। उन्होंने गले में एक मैचिंग का पेंडेंट पहना है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट और गॉर्जियस दिख रही हैं।

मौनी के कर्वी फिगर ने भी सभी का ध्यान खींच लिया है। फैंस के साथ-साथ मशहूर हस्तियों ने भी उन्हें हॉट बताते हुए खूब कमेंट्स किए हैं। कुछ ही देर में एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ गए हैं।

बता दें ब्रह्मास्त्र के बाद मौनी अपनी अगली फिल्म 'द वर्जिन ट्री' को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा वे म्यूजिक वीडियोज भी कर रही हैं। हाल ही में हनी सिंह के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है।

Tags:    

Similar News