Mouni Roy Health News: 9 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं मौनी रॉय, आखिर क्या हुआ ऐसा, इमोशनल तस्वीरें की शेयर...

Update: 2023-07-22 15:04 GMT

Mouni Roy Health News : मुंबई I टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिससे फैंस परेशान हो गए हैं। वो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से गायब थीं और अब 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस ने बताया है कि वो पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थीं। जानिए आखिर उनके साथ क्या हुआ और क्यों 9 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थीं।

दरअसल, मौनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत खराब है और वह नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, अब उन्हें छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की है। उसमें देखा जा सकता है कि मौनी के हाथ में ड्रिप लगी हुई है और वह काफी कमजोर लग रही हैं। मौनी रॉय ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं अब ठीक हूं, पिछले 9 दिनों से मैं अस्पताल में भर्ती थीं। अपने करीबी दोस्तों और भगवान का शुक्रियादा किया है। मौनी ने आगे कहा कि यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मैं घर वापस आ गई हूं। एक्ट्रेस ने डॉक्टर और नर्स का धन्यवाद देते हुए कहा, जिन्होंने अपना कीमती समय मेरी देखभाल में लगाया, मुझे शुभकामनाएं और प्यार भेजा सभी को धन्यवाद... साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ फोटो पोस्ट की है। देखें ये पोस्ट...

एक्ट्रेस एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से इंडस्ट्री में शानदार शुरूआत की थीं। मौनी को टीवी के बाद बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया था। 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। पिछले साल एक्ट्रेस को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी 'फ्लिक द वर्जिन ट्री' में नजर आने वाली हैं। 

Tags:    

Similar News