करीना-सैफ के वेडिंग पर मलाइका अरोरा ने लगाया था चार चांद, शादी में करिश्मा की डांस ट्रेनर थी मलाइका... सालों बाद खुला राज

Update: 2021-11-23 13:54 GMT

मुंबई 23 नवंबर 2021 I करिश्मा-करीना कपूर, मलाइका-अमृता अरोड़ा का यह गर्ल गैंग बीटाउन में BFFs के नाम से काफी फेमस है. इनकी दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं. पिछले दिनों करिश्मा कपूर अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा के शो में पहुंची थीं. करिश्मा के साथ उनके को-स्टार व एक्टर सुनील शेट्टी भी थे. यह तो हर कोई जानता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मल्टी-टैलेंटेड कलाकार हैं। एक बेहतरीन योगिनी होने के साथ वह एक उम्दा अभिनेत्री और डांसर भी हैं। मलाइका अरोरा के सामने बड़े-बड़े कलाकार भी घुटने टेक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जब करीना कपूर (Kareena Kapoor) की शादी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से होने वाली थी तब मलाइका अरोड़ा ने इन्हें डांस सिखाया था। एक डांस रियलिटी शो के दौरान करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने यह साझा किया था कि मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान और सैफ अली खान को डांस सिखाया करती थीं और वेडिंग डांस की ट्रेनिंग देती थीं। 

एक दूसरे के आइटम सॉन्ग पर लगाए ठुमके :-   हाल ही में चैनल ने इस शो का प्रोमो अपने सोशल साइट्स पर अपलोड किया है. प्रोमो की झलक देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि डांसिंग सेट पर कितनी मस्ती व धमाल हुई होगी. करिश्मा और मलाइका ने इस शो में एक साथ डांस भी किया है. मलाइका जहां कुली नंबर 1 में थिरकती नजर आती हैं, तो वहीं करिश्मा ने मुन्नी बदनाम हुई में ठुमके लगा रही हैं. 

मलाइका अरोड़ा थीं करीना और सैफ की डांस टीचर :-  बॉलीवुड जगत में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), मलाइका अरोरा (Malaika Arora) और अमृता अरोरा (Amrita Arora) एक स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं। अकसर इन तीनों को एक दूसरे के साथ स्पाॅट किया गया है। एक डांस रियलिटी शो के दौरान करिश्मा कपूर ने यह साझा किया था कि जब सैफ अली खान और करीना कपूर खान एक दूसरे से शादी करने वाले थे तब मलाइका अरोड़ा उन्हें वेडिंग डांस की ट्रेनिंग देती थीं। उन्होंने उस किस्से को याद करते हुए बताया कि मलाइका अरोड़ा हमेशा उन सब को फटकार लगाया करती थीं क्योंकि वह सब रिहर्सल के दौरान बातें करते रहते थे और हंसते रहते थे। करिश्मा कपूर ने यह साझा किया कि उनके ग्रुप में सबसे अच्छा डांस मलाइका अरोड़ा करती हैं। 

प्रैक्टिस के वक्त स्ट्रिक्ट हो गईं थी मलाइका :-  करिश्मा आगे कहती हैं, बेबो की शादी के टाइम भी माला काफी सीरियस होकर डांस की प्रैक्टिस करवा रही थीं. हम एक ओर जहां हंसी-मजाक व बातें कर रहे हैं. उसमें हमारी ये कोरियोग्राफर डांस स्टेप्स को लेकर टेंशन में थीं. वो बार-बार कहतीं, ढंग से स्टेप करो, तुमने मेरे स्टेप्स याद नहीं किए. ढंग से नाचो. करीना और सैफ अली खान 16 अक्टूबर 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. कोर्ट मैरिज के बाद सैफ व करीना ने अपनी क्लोज फैमिली व दोस्त संग प्राइवेट पार्टी रखी थी. 

Tags:    

Similar News