Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किया बदनाम, एक्ट्रेस ने शेयर कर दी प्राइवेट फोटो, जमकर हुई ट्रोल...

Update: 2023-05-29 07:40 GMT

Malaika Arora-Arjun Kapoor : मुंबई I बॉलीवुड की मुन्नी यानिकी मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर ने लंबे वक्त तक उनके रिलेशनशिप को छिपाकर रखा था लेकिन अब दोनों खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल हमेशा एक दूसरे के लिए फोटोज-वीडियोज आदि पोस्ट करते रहते हैं। हांलाकि इस बीच मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की कथित तौर पर एक न्यूड फोटो शेयर कर दी है, जिससे बवाल हो गया है।

दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक हाफ नेकेड तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अर्जुन अपने हाथ पैर फैलाए सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अपनी गोद में उन्होंने एक कुशन रखा हुआ है। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं है। इस फोटो के साथ मलाइका ने अर्जुन कपूर को भी टैग किया और अपने लवर के लिए कैप्शन में लिखा-'माई वेरी ऑन लेजी बॉय।' वहीं अर्जुन ने इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक व्हाइट हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया। यहां देखिए इंस्टा स्टोरी...


बता दे कि, एक्ट्रेस मलाइका की ये इंस्टा स्टोरी वायरल हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक ओर जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका को उनकी सोशल स्टोरी के लिए लताड़ा तो दूसरी ओर कई कमेंट्स एक बार फिर से दोनों के एज गैप पर देखने को मिले। कुछ ने मलाइका को उनकी चाल के लिए भी ट्रोल किया। इसके अलावा कुछ ने फनी कमेंट्स करने की भी कोशिश की। हालांकि अर्जुन ने बातों ही बातों में ट्रोल्स को जवाब दिया। पहले जहां उन्होंने खुद मलाइका की स्टोरी को दिल के इमोजी के साथ अपनी स्टोरी पर शेयर किया तो उसके बाद एक पोस्ट शेयर किया, जिस में लिखा था- 'अटेंशन की जगह शांति चुनें, चुपचाप आगे बढ़ें।' अर्जुन की इस स्टोरी को भी कुछ फैन्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सपोर्ट किया है और उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड बताया है।

Full View

Tags:    

Similar News