मलाइका और अर्जुन की होगी शादी!.. एक्टर ने खुद बताया क्या है प्लान...पढ़े

Update: 2022-05-05 09:10 GMT

मुबंई 05 मई 2022 I  बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कैटरीना कैफ -विक्की कौशल की शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई। तो वहीं अब लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। 

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर जोर-शोर से चर्चाएं शुरू हो गई। डाइट सब्या नाम ने वीडियो क्रिएटर ने मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब अर्जुन कपूर ने दिया। वीडियो क्रिएटर ने सवाल किया कि वो मलाइका अरोड़ा से कब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पर अर्जुन ने जवाब भी दिया है।  अर्जुन कपूर ने इस सवाल के जवाब में लिखा - "बेहद कठिन सवाल"...उसके जवाब में आगे लिखा "जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा..." भले ही अर्जुन ने शादी को लेकर कुछ खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने मलाइका और अपने रिश्ते को एक आयाम देने की कोशिश की।

Tags:    

Similar News