Made In Heaven 2: राधिका आप्टे-मृणाल ठाकुर बनीं दुल्हन, दोनों एक्ट्रेस ने रचाया मेहंदी, तस्वीरें हुई वायरल...

Update: 2023-07-31 11:13 GMT

Made In Heaven 2 : मुंबई। 'मेड इन हेवन' वेब सीरीज के पहले सीजन ने साल 2019 में खूब धूम मचाई थी। इस वेब सीरीज के कंटेंट को भी लोगों ने खूब सराहा था। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रहा था बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। तब से फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद शो के दूसरे पार्ट के रिलीज तारीख की भी घोषणा हो गई है।


दरअसल, इस महीने की शुरुआत में इस शो की निर्माता जोया अख्तर ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद टीम की ओर से लॉन्चिंग की तारीख का भी एलान कर दिया गया था। ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ वेब सीरीज 10 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। अब सीरीज से मुणाल ठाकुर और राधिका आप्टे का नया लुक सामने आया है। 

बता दें कि इस नए लुक में, जहां मृणाल लाल लहंगे में कुंदन के आभूषणों से सजी हुई बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, पारंपरिक मराठी दुल्हन के रूप में सजी-धजी, सफेद लुक में राधिका भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इन दोनों के अलावा जैन खान, एल्नाज नोरौजी, नैना सरीन, सारा जेन डायस और शिबानी अख्तर सहित अन्य अभिनेत्रियां भी शानदार वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्राइम वीडियो ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हम दुल्हनों का स्वागत करने और मेड इन हेवन शादियों में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ इसके साथ ही आगे रिलीज डेट भी मेंशन किया गया। फैंस को सारी अभिनेत्रियों का लुक काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्रियों के लुक ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दुल्हन के रूप में इन खूबसूरत महिलाओं के साथ सीजन कैसा होगा।


आपको बता दें कि एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित और निर्देशित है। 

Full View

Tags:    

Similar News