Lust Stories 2: तमन्ना ने तोड़ी नो Kissing पॉलिसी, आखिर कौन है जिसके लिए खत्म की 18 साल पुरानी रूल...जानिए

Update: 2023-06-15 13:16 GMT

Lust Stories 2 : मुंबई I  साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। लेकिन अब तमन्ना भाटिया बॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग हैप्पी प्लेस में हैं। जल्द दोनों की जोड़ी वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में दिखेगी। इस सीरीज के साथ तमन्ना ने 18 साल पुराना अपना बनाया हुआ एक क्लॉज तोड़ा है। वो है नो किसिंग पॉलिसी, सीरीज में वो विजय वर्मा संग रोमांटिक होती दिखी हैं।

दरअसल, ट्रेलर में दोनों को कोजी होते हुए दिखाया गया है। तो क्या एक्ट्रेस ने सिर्फ बॉयफ्रेंड की खातिर अपनी 18 साल पुरानी किसिंग पॉलिसी को तोड़ा है? फिल्म कंपैनियन से बातचीत में तमन्ना ने कहा- सीरीज में अपने रोल से वो काफी खुश थीं। क्योंकि उन्होंने स्क्रीन पर जीरो या बहुत कम इंटीमेट सीन्स किए थे। उन्हें लगता था किसिंग सीन्स देखकर ऑडियंस अजीब महसूस करेगी। इसलिए उन्होंने फैसला किया वो ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी। उनके लिए उस ढांचे से बाहर निकलना एक विकास था। लेकिन अब जैसे कि सोशल मीडिया और इंटरनेट ने काफी विकास कर लिया है। इसलिए वो बतौर एक्टर खुद को रोकना नहीं चाहतीं। तमन्ना का कहना है किसिंग सीन्स कहानी की डिमांड थे। अब 18 साल बाद वो ऐसा कुछ कर फेमस होने की कोशिश नहीं कर रही हैं। ऐसी उनकी सोच नहीं है। देखें वेब सीरीज "लस्ट स्टोरीज 2" का ट्रेलर...

एक्ट्रेस का कहना है उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं, इसलिए बस फेम के लिए वो ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी। तमन्ना-विजय का साथ में लस्ट स्टोरीज पहला प्रोजेक्ट है। फैंस का मानना है इस सीरीज के सेट पर उनके दिल मिले। दोनों ने अपने रिलेशन को पब्लिक कर दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News