लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया...28 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं... लोग कर रहे सलामती की दुआ
मुंबई 5 फरवरी 2022. स्वर कोकिला और भारत रत्न 92 साल की लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है. पिछले 27 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था, लेकिन आज खबर है कि एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है.
ये खबर जानने के बाद उनके फैंस एक बार फिर उनके लिए दुआ मांगने लगे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
लता मंगेशकर के हॉस्पिटल में ऐडमिट होने की खबर 11 जनवरी 2022 को आई थी। बताया गया कि 92 साल की सिंगर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके लक्षण हल्के थे, लेकिन उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया।
कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज ICU में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं।