माँ सीता को 'लक्ष्मण' ने दी जन्मदिन की बधाई, वायरल हो रहा है सुनील लहरी का पोस्ट... देखें
मुबंई 29 अप्रैल 2022 I टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'रामायण' में सीता माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की आज अपना 57वां बर्थडे मना रही हैं। सुनील लहरी ने उनके बर्थडे पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। रामायण में सीता का रोल निभाकर लाखोंं-करोड़ों दिलों पर राज किया। आज उनके करीबी दोस्त, को-स्टार्स और फैन्स सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी लम्बी उम्र के लिए दुआ कर रहे हैं। रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे डाली है।
सुनील लहरी ने दीपिका चिखलिया की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। सुनील लहरी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीपिका जी (माँ सीता) को उनके जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं और बधाई, भगवान आपको खुश, सुखी और स्वस्थ रखे। दीपिका चिखलिया ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ढेर सारे इमोजी शेयर किए हैं। सुनील लहरी की इस पोस्ट पर ही फैन्स कॉमेंटबॉक्स के जरिए दीपिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सीता का रोल निभाकर दीपिका चिखलिया को लोगों से खूब प्यार मिला। एक समय ऐसा गया था कि जब रामायण के कलाकार कहीं भी बाहर जाते थे तो लोग उनके पैर तक छू लिया करते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीता का रोल उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि इस रोल के लिए लगभग 25 लोगों ने स्क्रीन टेस्ट दिया था। इसमें दीपिका चिखलिया भी शामिल थीं। आखिरकार हर चीजों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने दीपिका चिखलिया को इस रोल के लिए चुना।