Kriti Sanon-Arjun kapoor: मलाइका को छोड़ अर्जुन कपूर-कृति को बनाएंगे जीवन साथी!, डेटिंग का VIDEO खूब हो रहा वायरल...देखें...

Update: 2023-05-18 09:06 GMT

Kriti Sanon-Arjun kapoor : मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर अर्जुन कपूर 2019 में फिल्म 'पानीपत' में एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए। फिल्म में अर्जुन कपूर ने 'सदाशिवराव भाऊ' और कृति सेनन ने 'पार्वती बाई' का किरदार निभाई थी। हालांकि फिल्म भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो, लेकिन अर्जुन और कृति की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। हाल ही में 'गुंडे' एक्टर अर्जुन कपूर और कृति सेनन को जुहू में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को वन 8 से बाहर निकलते हुए देखा गया। 

एक पैपराजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अर्जुन-कृति का वीडियो साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, 'अर्जुन कपूर और कृति सनोन जुहू में वन 8 पर स्पॉट हुए।' वीडियो में कृति और अर्जुन को कैजुअल ड्रेस में वन 8 से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कृति सेनन ने अपने डेनिम सेट को व्हाइट टॉप के साथ पेयर किया है। भीषण गर्मी में उन्होंने जुड़ा को हेयरस्टाइल के लिए चुना है। एक्ट्रेस ने ब्लैक सनग्लासेस और मैचिंग फ्लिप फ्लॉप से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, अर्जुन ओकर येलो कलर के शर्ट और ब्लैक टाउजर में डैपर लग रहे हैं। कड़ी धूप से बचने के लिए एक्टर ने ब्लैक सनग्लासेस पहन रखा है। पैपराजी ने दोनों को एक साथ पोज देने के लिए कहा, जिसके बाद कृति सेनन थोड़ी देर के लिए रुकी, लेकिन अर्जुन पैपराजी को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गए। नीचे देखिए वीडियो...

बता दे कि, कृति सेनन 'आदिपुरुष' में प्रभास के साथ नजर आएंगी, जो रामायण का रूपांतरण है। यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पानीपत एक्ट्रेस को 'द क्रू' में करीना कपूर और तब्बू के साथ भी देखा जाएगा। अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन नोयर थ्रिलर फिल्म 'द लेडीकिलर' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखेंगे। इसके अलावा उनके पाइपलाइन में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक अनटाइटल्ड आउट-एंड-आउट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी शामिल है। 

Full View

Tags:    

Similar News