KBC 13: चैनल को हटाना पड़ा प्रोमो, एपिसोड को लेकर हुए विरोध.. जाने क्या है पूरा मामला

Update: 2021-12-01 04:15 GMT

मुंबई 30 नवंबर 2021 I सोनी टीवी (Sony Tv) का अनोखा क्विज रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" (Kaun banega Crorepati 13) पिछले 21 साल से देश भर से आने वाली प्रतिभाओं का अपने मंच पर स्वागत करता आ रहा है. फिलहाल इस शो में 'स्टूडेंट्स स्पेशल वीक' के तहत कई बच्चे हॉटसीट पर बैठकर अपनी बुद्धिमता की चमक दिखाकर अच्छी खासी रकम जीत रहे हैं, लेकिन हाल ही में इस शो के 'स्टूडेंट स्पेशल वीक' के एक एपिसोड को लेकर विवाद खड़ा हुआ और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. मैंगलोर स्थित 'फेडरेशन ऑफ इंडियन रेशनलिस्ट एसोसिएशन' के अध्यक्ष नरेंद्र नायक (Narendra Nayak) की शिकायत के बाद, इस एपिसोड के विवादित हिस्से को हटा दिया गया है. दरअसल, इस शो में दिखाए गए 'मिडब्रेन एक्टिविटी' के सीन पर कई लोगों को आपत्ति थी. इसलिए अब कौन बनेगा करोड़पति से मिडब्रेन एक्टिवेशन वाले हिस्से को मेकर्स द्वारा पूरी तरह हटा दिया गया है. कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 (KBC 13) में शामिल हुईं वंशी चौहान (Vanshi Chauhan) ने शो से 80 हजार रूपए जीते थे. उन्होंने इस मंच पर बंद आंखों से सिर्फ सूंघकर कहानी की किताब पढ़कर दिखाई थी और उनके माता पिता ने कहा था कि उन्होंने वंशी को मिडब्रेन एक्टिविटी की ट्रेनिंग दी है.

ओपन लेटर के वायरल होते ही चैनल ने इस स्पेसिफिक हिस्से को अपने ऐपिसोड से हटा दिया है. ओपन लेटर में लिखा गया है कि किस तरह इस ऐपिसोड में एक यंग लड़की किताब को सूंघ कर पढ़ना महज स्कैम है जिसे अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर कई वैज्ञानिक इसे अनसाइंटिफिक प्रैक्टिस बता चुके हैं. मैंगलोर के रहने वाले तर्कवादी नरेंद्र नायक ने अपने ओपन लेटर में लिखा है, अवैज्ञानिक प्रैक्टिस को यूं टीवी पर ब्रॉडकास्ट करने से कई पैरेंट्स को गलत इंफोर्मेशन जाएगी और साथ ही देश में ऐसे फ्रॉड लोग जो इस प्रैक्टिस से बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने का दावा करते हैं, उन्हें अपना बिजनेस बढ़ाने का मौका मिल जाएगा. इस तरह के दावों को पब्लिसिटी देना कई बार हमें ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर शर्मिंदा कर सकता है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक चैनल ने फौरन इस ओपन लेटर पर एक्शन लेते हुए इस स्पेशल ऐपिसोड के कुछ सीन्स को डिलिट कर दिया है जिससे पूरे शो को एडिट करना पड़ा है. साथ ही अपना ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी कर चैनल ने सफाई दी है कि आगे से लोगों के सेंटीमेंट का ध्यान रखा जाएगा. ऐसा कोई कॉन्टेंट को प्रोमोट नहीं किया जाएगा जिससे व्यूवर्स मिस इंफॉर्म हों. साथ ही इस तरह की चीजों को प्लैटफॉर्म पर लाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी.

Similar News