Kartik Aaryan Mama Mami Death: कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इस ददर्नाक हादसे के बाद 56 घंटे में मिली लाश...

Kartik Aaryan Mama Mami Death: कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इस ददर्नाक हादसे के बाद 56 घंटे में मिली लाश...

Update: 2024-05-17 12:33 GMT
Kartik Aaryan Mama Mami Death: कार्तिक आर्यन के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, इस ददर्नाक हादसे के बाद 56 घंटे में मिली लाश...

Kartik Aaryan Mama Mami Death

  • whatsapp icon

Kartik Aaryan Mama Mami Death: मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को खराब मौसम की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक आए आंधी-तूफान और तेज बारिश से घाटकोपर के छेदा नगर में एक बड़ा सा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई। अब खबर है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी इस हादसे का शिकार हो गए और दोनों की जान चली गई। मुंबई होर्डिंग हादसे में 74 लोग घायल हो गए। बुधवार को घटानस्थल से दो शवों को 56 घंटे बाद निकाला गया। मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एअर ट्रैफिक कंट्रोल के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी ये दोनों कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। कार्तिक आर्यम गुरुवार को इनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर जो होर्डिंग गिरा था वो अवैध था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने भावेश भिंडे, ईगो मीडिया के डायरेक्टर, को गिरफ्तार किया है। भिंडे की ही कंपनी ने इस 120x120 के होर्डिंग को उस इलाके में लगाया था। तेज आंधी-तूफान में ये होर्डिंग एक पेट्रोल पंप के ऊपर गिरा और करीब 100 लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में 16 लोगों की जान चुकी है। घायलों का इलाज जारी है। भावेश भिंडे को आईपीसी धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), धारा 337, धारा 338 और धारा 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है। कार्तिक आर्यन के काम की बात करें तो वो अपने आनेवाली फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस के होश उड़ा दिए है। कार्तिक के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Tags:    

Similar News