Kapil Sharma Latest News: कपिल शर्मा दे रहे बड़ी खुशखबरी, जानिए कैसा होगा इस बार का शो कौन कर रहा वापसी

Kapil Sharma Latest News: जल्द ही कपिल शर्मा अपने शो के साथ नए क्लेवर में आ रहे है,,इसमें इनकी पुरानी टीम के साथ एकऔर शख्स की वापसी हो रही है इससे शो को लेकर वापसी बढ़ रही है...

Update: 2023-12-02 10:30 GMT

Kapil Sharma Latest News: कॉमेडियन कपिल शर्मा  जल्द ही वापसी कर रहें, इस बार कपिल शर्मा के शो में पुरानी टीम के साथ   सुनीलग्रोवर भी वापसी कर रहे है।जिसका  सुनील ग्रोवर के फैंस को काफी समय से इंतजार था कि इस जोड़ी को वापिस कब एक साथ देख पाएंगे।  अब ये इंतजार दर्शकों का पूरा हो गया है। गुत्थी फेम सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ एक बार फिर नए शो में आने के लिए तैयार है।

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का फ्लाइट में ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों ने अपनी अपनी राहें अलग कर ली। करीब 6 साल तक दोनों का झगड़ा रहा। मगर अब नेटफ्लिक्स ने दोनों की लड़ाई खत्म करवा दी है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में एक साथ आ रहे हैं। दोनों का अपकमिंग शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा। जिसका ऑफिशियल ऐलान भी हो चुका है।

कपिल शर्मा का शो

बहुत समय से कपिल शर्मा दर्शकों का काफी समय से एंटरटेन करते आ रहे हैं। कपिल शर्मा कहते दिखे थे- 'घर बदला है, परिवार नहीं'. तब फैंस ज्यादा समझ नहीं पाए थे, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि कपिल शर्मा अब दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आए है।नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो को लेकर पोस्ट किया है। इस पर लिखा है, 'दिल थामकर बैठिए। जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।' शो से जुड़े वीडियो में कपिल शर्मा की पूरी टोली नजर आ रही है। सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर दिख रहे हैं।

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की हुई थी लड़ाई

बता दें कि साल 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई थी। ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पी थी। उनकी पूरी टीम खाना खा रही थी और नशे में कपिल ने आपा खो दिया और कहा कि वह उनके बिना कैसे खा सकते हैं। फिर कॉमिडयन ने जूता उतार के फेंका। सुनील ग्रोवर की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो में भी वापसी नहीं की और दोनों की लड़ाई की खबरें आग की तरह फैल गई।

Tags:    

Similar News