कई सालों से डेट, लंबे समय तक का अफेयर: अब ये दो ब्यूटी क्वीन्स ने आपस में रचाई शादी, VIDEO शेयर कर फैंस को चौंकाया...
डेस्क I प्यार जाति और धर्म या किसी बंधन को नहीं मानते. इसे साबित किया है. दो मिस प्यूर्टो सुंदरियों ने, दोनों का यहां ऐलान चौंकाने वाला है. अपने इंस्टाग्राम पर फोटोग्राफ शेयर कर इन दोनों ने इंटरनेट पर बवाल मचाया है. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल स्पर्धा में अपने हुस्न का जलवा दिखाने वाली दो सुंदरियों ने दो साल तक डेटिंग के बाद अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया है दोनों सुंदरियों की शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लाखों लोग इस शादी पर अभी तक अच्छे बुरे रिएक्शन दे चुके हैं. और दो मिलियन से भी अधिक व्यूज इसे मिल चुके हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे पूर्व मिस अर्जेंटीना मारियाना वारेला और प्यूर्टो रिको फाबिओला वैलेंटाइन की। जी हां, सोशल मीडिया पोस्ट्स देखने से पता लगता है कि दोनों ही काफी करीबी दोस्त रहीं हैं। लेकिन इनके फैंस को इस बारे में कुछ नहीं मालूम था और दोनों चुपचाप एक-दूसरे को डेट कर रही थीं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर ऐसी रील पोस्ट की है जो उनके इस सबसे प्यारे मोमेंट को बयां करती है। कैंडल लाइट डिनर, शैंपेन शेयरिंग के बीच गोल्डन और सिल्वर रंग के गुब्बारों के साथ दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज किया था। इस मौके से जुड़ी रील भी इन्होंने शेयर की हुई है। इन गुब्बारों पर लिखा था, 'मैरी मी।' दोनों की मुलाकात साल 2020 में थाइलैंड में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के दौरान हुई थी। उस समय दोनों अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। दोनों ही टॉप 10 में रही थीं और इस कॉम्पटीशन के बाद भी दोनों संपर्क में रहीं। दोनों की शादी 28 अक्टूबर को हुई थी। फोटो में जो कैप्शन है वह स्पेनिश भाषा में हैं। इसमें लिखा है, 'अपनी रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने के बाद हम अपने इस खास दिन के लिए दरवाजे खोल दिये हैं।' दोनों की शादी पर कई सेलिब्रिटीज और पूर्व ब्यूटी क्वींस ने दोनों को बधाईयां दी हैं। देखिए वीडियो...