देखें PHOTOS: ब्लू मोनोकिनी पहन जैकलीन फर्नांडिस ने पूल में, बैठकर दिया हॉट पोज... एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें देखकर मचाई हलचल.....

Update: 2021-11-13 15:59 GMT

मुंबई 13 नवंबर 2021 I बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जैकलीन फर्नींडिस ने स्विमसूट पहन जिस अंदाज में पूल में बैठकर पोज दिए हैं, किसी भी नजर उनकी तस्वीरों पर टिक जाए। उनके इस फोटोशूट की तस्वीरों (Jacqueline Fernandez Swimsuit Photos) को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह प्रिंटेड डीप नेक ब्लू कलर की स्विमसूट पहन पुल के किनारे बैठकर पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है।


ब्लू मोनोकिनी में दिखीं बेहद हसीन

जैकलीन फर्नांडिस ने पूल के बीच ली गई कुल पांच तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर की हैं. पहली फोटो में जैकलीन स्विमिंग पूल के किनारे बैठकर कातिलाना पोज देती दिख रही हैं. जैकलीन ने ब्लू कलर की टाइगर प्रिंट वाली डीप नेक मोनोकिनी पहनी हुई है. उन्होंने सनग्लास लगाया है और उनकी उंगलियों में ब्लू कलर का डायमंड रिंग नजर आ रहा है. वहीं अगली तस्वीर में जैकलीन एक ड्रिंक अपने हाथों से पकड़ती दिख रही हैं. नेक्स्ट पिक्चर में उनके वेल टोंड लेग्स दिख रहे हैं और उनके पैरों के पास चश्मा और मोबाइल रखा हुआ नजर आ रहा है. चौथी फोटो में जैकलीन अपने हाथों में चश्मे को लिए पूल किनारे बेहद हसीन अंदाज में पोज कर रही हैं. अंतिम फोटो सबसे खूबसूरत है जिसमें जैकलीन पुल के अंदर हैं और खुल कर हस्ती हुई नजर आ रही हैं. जैकलीन की इन पूल साइड तस्वीरों से फैंस की नजर ही नहीं हट रही है.


फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं एक्ट्रेस

बता दें कि, जैकलीन अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से रूबरू करवाती रहती हैं. आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. फैंस के साथ-साथ लाखों यूजर्स उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैकलीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी कई फिल्में कतार में हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में 'भूत पुलिस' में देखा गया है. इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम (Yami Gautam), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. अब जैकलीन जल्द ही 'किक 2', 'अटैक', 'सर्कस' और 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगी.

Full View

Similar News