जैकलीन और ठग सुकेश की मुलाकात कराने वाली पिंकी ईरानी गिरफ्तार, मिली 3 दिन की हिरासत...जानिए कौन हैं पिंकी ईरानी...

Update: 2022-12-01 13:22 GMT

मुंबई I  सुकेश चंदशेखर के 200 करोड़ रुपए वसूली मामले में हर महीने कोई ना कोई बड़ा अपडेट सामने आता रहता है। ये मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी के साथ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की नजर भी इस मामले से जुड़े हर शख्स पर टिकी हुई है। बुधवार को इस मामले में एक और बड़ा अपडेट आया है। धोखाधड़ी मामले से जुड़ी अहम अपराधी पिंकी ईरानी को गिरफ्तार कर लिया। ये नाम आपने पहले भी सुना होगा लेकिन, गिरफ्तारी के बाद अब हर कोई पिंकी के बारे में जानने की कोशिश कर रहा है...

जानकारी के मुताबिक, पिंकी ईरानी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बुधवार को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंची पिंकी ईरानी से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को पिंकी की तीन दिन की कस्टडी सौंपी है। आगे जांच चल रही है। पिंकी ईरानी वो महिला है जिसने सूकेश और जैकलीन की मुलाकात करवाई थी। इसके पहले ED ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वो जमानत पर थी।

कौन हैं पिंकी ईरानी:- पिंकी पहले एक टीवी शो में एंकर के तौर पर काम करती थीं। बता दें कि पिंकी ईरानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को पिंकी की तीन दिन की कस्टडी सौंपी है. इस मामले में आगे जांच चल रही है।

Tags:    

Similar News